फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   shiv katha

जहां शिव कथा होती है, वहां नकारात्मकता खत्म हो जाती है : अश्विनी शास्त्री

Thu, 27 Aug 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 27 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
shiv katha
श्री शिव महापुराण कथा के दौरान कथा करते कथावचक अश्विनी कुमार शास्त्री
बेसहारा गो अस्पताल में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का चौथा दिन
विज्ञापन

फोटो -- 39
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। नंद बाबा गो सेवा संस्थान की ओर से बेसहारा गो अस्पताल में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन वीरवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथावाचक अश्विनी कुमार शास्त्री ने भगवान शिव की महिमा और श्री शिव महापुराण के महत्व पर प्रकाश डाला।
चौथे दिन कथावाचक अश्विनी कुमार शास्त्री ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का वर्णन किया। उन्होंने भगवान शिव के गृहस्थ जीवन को प्रेम, त्याग और पारिवारिक जीवन का आदर्श बताया। शास्त्री ने कहा कि माता पार्वती की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनसे विवाह किया था।
विज्ञापन

शिव-पार्वती विवाह प्रसंग के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उत्सव मनाया। अश्विनी कुमार शास्त्री ने कहा कि जहां शिव कथा होती है, वहां नकारात्मकता समाप्त हो जाती है। शिव नाम का स्मरण मन को शांति देता है। इससे जीवन के कष्टों से जूझने की शक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा का आयोजन और संदेश
अश्विनी कुमार शास्त्री ने मनुष्य को अहंकार त्यागकर भगवान शिव की तरह सरल जीवन जीने का प्रयास करने को कहा। संस्थान में 23 से 30 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े छह बजे तक कथा आयोजित की जा रही है। 30 अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे हवन-यज्ञ होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कथा होगी। कथा के समापन पर अटूट लंगर बरताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed