फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   UCS-7 report is final... roads spread out in files, only half on the ground, 57 thousand sq ft of lanes actually constructed, payment of 112 thousand sq ft in records, report will be handed over to the Deputy Commissioner tomorrow

Sirsa News: यूसीएस-7 की रिपोर्ट फाइनल...फाइलों में बिछीं सड़कें, जमीन पर आधी भी नहीं, 57 हजार वर्गफीट ही मिला गलियों का निर्माण, रिकॉर्ड में 1.12 लाख वर्गफीट का भुगतान, कल उपायुक्त को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Mon, 28 Sep 2026 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 28 Sep 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
UCS-7 report is final... roads spread out in files, only half on the ground, 57 thousand sq ft of lanes actually constructed, payment of 112 thousand sq ft in records, report will be handed over to the Deputy Commissioner tomorrow
सिरसा। शहर की वैध कॉलोनियों में चल रही जांच के दायरे में आई यूसीएस 7 की जांच पूरी हो चुकी है। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट फाइनल हो चुकी है। रिकॉर्ड और हकीकत में बड़ा अंतर सामने आया है। बुधवार को उपायुक्त शांतनु शर्मा को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि तीन कॉलोनियों की रिपोर्ट के बाद उपायुक्त क्या कार्रवाई करते हैं या फिर रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी जाएगी। तीनों कॉलोनियों की रिपोर्ट में गलियों के निर्माण में बड़े स्तर पर अनियमितताएं बरती गई हैं जिसके कारण विभागीय स्तर पर लाखों रुपये की गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन

इस मामले में किन अधिकारियों पर कार्रवाई होगी और किन्हें राहत मिलेगी इसे लेकर अधिकारी इंतजार कर रहे हैं। जांच के दौरान यह अहम तथ्य सामने आया है कि मौके पर गलियों का कुल क्षेत्र करीब 57 हजार वर्गफीट ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम ने विभागीय रिकॉर्ड, मेजरमेंट बुक (एमबी), बिलों और अन्य तकनीकी दस्तावेज से मिलान किया तो पाया कि रिकॉर्ड में करीब 1 लाख 12 हजार वर्गफीट क्षेत्र की गलियों के निर्माण का भुगतान किया गया है। जेई और ठेकेदार टेंडर के मुताबिक स्पष्ट रूप से गलियों के निर्माण कार्य नहीं दिखा सके। आरोप थे कि रिकॉर्ड में जितना काम दिखाकर भुगतान किया गया, मौके पर उतना काम मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed