फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two youths killed in sangria Dabwali

संगरिया में डबवाली के दो युवकों की हत्या

Wed, 20 Aug 2014 12:55 AM IST
sirsa
sirsa Updated Wed, 20 Aug 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन

 छात्र संघ चुनाव को लेकर राजस्थान के संगरिया में रैली निकाल रहे एक गुट पर ताबड़तोड़ फायरिंग में दो युवाओं की मौत हो गई। मरने वाले दोनों युवक डबवाली के रहने वाले थे। राजस्थान पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों युवा डबवाली से संगरिया अपने साथी के समर्थन में प्रचार करने के लिए गए हुए थे।

विज्ञापन


राजस्थान में 23 अगस्त 2014 को छात्र संघ के चुनाव होने हैं। इसके लिए संगरिया स्थित स्वामी केशवानंद ग्रामोत्थान विद्यापीठ में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए दिनेश बिश्नोई, दिनेश कुमार और प्रमित बिश्नोई चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अध्यक्ष पद के दावेदार दिनेश बिश्नोई अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बाजार से रैली निकल रहे थे।
विज्ञापन


 रैली जब टिब्बी बस स्टैंड पर पहुंची तो एक वाहन में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने रैली में शामिल छात्रों पर पीछे से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से रैली में शामिल अमनदीप उर्फ सोनू (28) निवासी गांव सकताखेड़ा (डबवाली) और संदीप (25) उर्फ पेट्रोल निवासी गांव जंडवाला बिश्नोइयां (डबवाली) गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग में बस स्टैंड पर खड़े यात्री निरंजन सिंह (35) निवासी ढाबां, नीरज (25) निवासी चौटाला, बाबर सिंह (60) निवासी शेरगढ़ के अलावा एक महिला छर्रे लगने से घायल हो गई। अचानक हुई फायरिंग से रैली में शामिल छात्रों व बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में शामिल छात्र संघ पद दावेदार दिनेश बिश्नोई को उनके समर्थक वहां से निकालकर ले गए। फायरिंग होने पर सैकड़ों छात्रों ने भाग कर जान बचाई। आसपास के दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर वहां से भाग खड़े हुए। फायरिंग की सूचना पाकर मौके पर संगरिया थाना प्रभारी विजय मीणा पुलिस दलबल सहित मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल राजकीय चिकित्सालय संगरिया में भर्ती करवाया गया। अमनदीप उर्फ सोनू और संदीप की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को हनुमानगढ़ रेफर कर दिया।

 स्थिति तनावपूर्ण होने पर निकट स्थित पुलिस थानों का स्टाफ मौके पर पहुंचा। इधर, हनुमानगढ़ टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडी सिंह व टाउन थाना प्रभारी रामप्रताप बिश्नोई जिला चिकित्सालय पहुंचे। उधर निरंजन सिंह, नीरज, बाबर सिंह का संगरिया के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 
हरियाणा में बंद है छात्र संघ चुनाव
प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी में लगभग 18 साल से छात्र संघ चुनाव नहीं हो रहे हैं। हालांकि इस बार सभी दल छात्रों को लुभाने के लिए चुनाव बहाल करने का वादा कर रहे हैं। चुनाव के दौरान होने वाली हिंसा को देखते हुए ही इन पर रोक लगाई गई थी।


 रंजिश में हुई हत्या
हमलावरों की पहचान कर ली गई है। प्राथमिक जांच में मामला रंजिशन पाया गया है। डेढ़ साल पूर्व दोनों पक्षों में लड़ाई-झगड़े का क्रॉस केस दर्ज हुआ था। फिलहाल जांच जारी है।
- विजय मीणा, इंस्पेक्टर, थाना संगरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed