फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two thousand people did not make happy cards, now they will have to take OTP again

Sirsa News: दो हजार लोगों ने नहीं बनवाए हैप्पी कार्ड, अब दोबारा लेना पड़ेगा ओटीपी

Wed, 29 May 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 29 May 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two thousand people did not make happy cards, now they will have to take OTP again
दादरी बस स्टैंड परिसर में बनाए गए काउंटर से हैप्पी कार्ड प्राप्त करते आवेदक।
चरखी दादरी। निर्धारित समय अवधि बीतने के बाद भी जिले में दो हजार पात्र लोगों ने हैप्पी कार्ड नहीं बनवाए हैं। इनके मोबाइल फोन पर भेजे गए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की समय अवधि पूरी हो चुकी है और ऐसे में अब हैप्पी कार्ड लेने के लिए इन्हें टोल फ्री नंबर पर कॉल कर दोबारा ओटीपी मंगवाना पड़ेगा। मोबाइल पर आया नया ओटीपी दिखाने के बाद ही ये पात्र बस स्टैंड परिसर से अपना हैप्पी कार्ड ले सकेंगे। इसके मद्देनजर विभाग ने टोल फ्री नंबर 1800-210-9970 जारी किया है।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज परिवहन विभाग ने एक लाख रुपये वार्षिक से कम आय वाले परिवारों को एक हजार किलोमीटर दूरी तक निशुल्क यात्रा का लाभ देने के लिए हाल ही में हैप्पी कार्ड योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र परिवार मात्र 50 रुपये शुल्क देकर हैप्पी कार्ड ले सकते हैं।
विज्ञापन

दादरी डिपो में 7 से 15 मार्च तक 4,200 लोगों ने योजना का लाभ लेने के लिए विभाग के पास आवेदन किया। इसके बाद आवेदकों के हैप्पी कार्ड तैयार होकर डिपो अधिकारियों के पास पहुंचे और उन्होंने इसका वितरण शुरू किया। करीब दो हजार आवेदक ऐसे हैं जिनके मोबाइल पर ओटीपी आया और उसके एक माह बाद भी उन्होंने अपना हैप्पी कार्ड नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह का समय पूरा होने पर ओटीपी की वैधता समाप्त हो गई और ऐसे आवेदनकर्ताओं को अब टोल फ्री नंबर पर कॉल कर दोबारा ओटीपी मंगवाना होगा। उस ओटीपी को दिखाकर ही वह दादरी बस स्टैंड परिसर के काउंटर से अपना कार्ड ले सकेंगे।
- अब तक 23,000 लोग कर चुके आवेदन
परिवहन विभाग की ओर से शुरू की गई हैप्पी कार्ड योजना लोगों को रास आ रही है। यही कारण है कि इसका लाभ लेने के लिए लगातार आवेदकों की संख्या बढ़ रही है। विभाग के पास 16 मार्च से 27 मई तक 34,000 से अधिक आवेदन पहुंचे चुके हैं।


हमने हैप्पी कार्ड की सेवा देने के लिए बस स्टैंड परिसर में विशेष काउंटर लगाया गया है। मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद लोग यहां से अपना कार्ड ले सकते हैं। वहीं, जिन लोगों के मैसेज की वैधता अवधि समाप्त हो गई है, वह टोल फ्री नंबर पर कॉल कर दोबारा ओटीपी मंगवाकर सुविधा का लाभ ले सकते हैं। - नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed