Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two thieves came on the pretext of taking medicine, took out cash from the bag and escaped

Sirsa News: दवा लेने के बहाने आए दो चोर, गल्ले से नकदी निकाल हुए फरार

Sat, 12 Oct 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 12 Oct 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two thieves came on the pretext of taking medicine, took out cash from the bag and escaped
सिरसा। शहर के भादरा बाजार में दो युवक दवा लेने के बहाने एक दुकान के गल्ले से हजारों की नकदी चुराकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर- 20 निवासी महेंद्र गोयल की भादरा बाजार में पंसारी की दुकान है। महेंद्र गोयल का कहना है कि वीरवार रात बाइक सवार दो युवक दुकान के बाहर आए। इसके बाद एक युवक दुकान में आया और सिर दर्द की दवाई मांगने लगा। महेंद्र का कहना है कि वह दवाई लेने दुकान के अंदर चला गया। इतने में उक्त युवक ने गल्ला खोलकर उसमें रखी नकदी निकाली और अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद महेंद्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और महेंद्र का बयान दर्ज करके अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात युवक गल्ले से करीब 12 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गया है। पुलिस ने घटना
विज्ञापन
विज्ञापन

की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले को लेकर पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed