फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two snatching convicts sentenced to 7 years each

Sirsa News: छीना-झपटी के दो दोषियों को 7-7 साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two snatching convicts sentenced to 7 years each
सिरसा। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देने के दाेषियों वार्ड 4 निवासी गुरतेज सिंह उर्फ तेजा व निवासी 2 मंडी कालांवाली निवासी संदीप कुमार उर्फ दीपक को 7-7 साल की कैद व 25-25 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

एक जून 2024 को पीड़ित व्यक्ति हरि विष्णु कॉलोनी सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी दो बच्चों सहित मोटरसाइकिल पर सवार होकर आईटीआई रोड पर स्थित एक मंदिर में गई हुई थी। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जब उसकी पत्नी व बच्चे श्याम करीब 8:30 बजे घर की तरफ वापस आ रहे थे तो पीछे से कार सवार दो युवक आए और एक युवक ने नीचे उतरकर मोटरसाइकिल पर सवार उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीन कर मौका से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में छीना-झपटी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान शहर थाना की जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर अदालत में पेश कर दिया था । उन्होंने बताया कि शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लगातार मजबूत पैरवी कर आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य/सबूत जुटाए। इसके आधार पर न्यायाधीश नितिन ने मामले की सुनवाई करते हुए दोषी को सजा सुनाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed