फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two smugglers caught hiding opium in a car's dashboard; they had brought 2.755 kg of opium from Rajasthan to supply in Dabwali

Sirsa News: कार के डैशबोर्ड में अफीम छिपाकर ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान से 2.755 किलो अफीम लाकर डबवाली में करनी थी सप्लाई

Fri, 02 Oct 2026 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 02 Oct 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers caught hiding opium in a car's dashboard; they had brought 2.755 kg of opium from Rajasthan to supply in Dabwali
डबवाली। सीआईए डबवाली ने गांव शेरगढ़ में कार के डैशबोर्ड में 2 किलो 755 ग्राम अफीम छिपाकर ला रहे नशा तस्कर जसविंदर सिंह व गुरमुख सिंह निवासी मुक्तसर, पंजाब को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत पुलिस के अनुसार 13.50 लाख रुपये से अधिक है। दोनों के खिलाफ शहर थाना डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली योगेश कटारिया ने बताया कि सीआईए प्रभारी एसआई शैलेंद्र कुमार की टीम वीरवार को गांव शेरगढ़ भारत माला पुल के नीचे सर्विस रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर एक कार को रुकवाया। कार में दो व्यक्ति सवार थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार के डैशबोर्ड से 2 किलो 755 ग्राम अफीम बरामद की।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अफीम राजस्थान से लेकर आए थे। इसे डबवाली क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। दोनों के खिलाफ शहर थाना डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार जसविंदर सिंह के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में डोडा पोस्त तस्करी, लोक सेवक पर हमला, आपराधिक षड्यंत्र और अवैध अफीम की खेती से जुड़े मामले दर्ज हैं। गुरमुख सिंह के खिलाफ पंजाब के थाना लंबी में हत्या और हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed