फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two policemen suspended for dereliction of duty, five teams deployed to look for detainees

अस्तपाल से बंदी फरार मामला : ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दोनों पुलिसकर्मी सस्पेंड, बंदियों की तलाश के लिए लगाईं पांच टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two policemen suspended for dereliction of duty, five teams deployed to look for detainees
सिरसा। नागरिक अस्पताल से फरार हुए दोनों बंदियों की दूसरे दिन भी तलाश नहीं हो पाई। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की पांच टीमें पंजाब व रानियां क्षेत्र में छापे मार रही हैं। इसके अलावा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में दोनों पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर उन पर मामला भी दर्ज किया गया है। इसके अलावा दोनों आरोपियों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को इनाम देने का भी ऐलान किया है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार देर रात नागरिक अस्पताल के बंदी वार्ड में इलाज करवा रहे कुत्ताबढ़ निवासी सोनू और पंजाब निवासी काका पुलिस कर्मचारी कृष्ण कुमार पर हमला कर अस्पताल के वार्ड की खिड़की का शीशा तोड़ वहां से फरार हो गए थे। इस दौरान तीन कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया था। लेकिन इनमें से इंचार्ज जसविंद्र और राजबीर ड्यूटी से नदारद रहे। इसके बाद पुलिस की ओर से दोनों पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और उन पर भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए एसपी डॉ. अर्पित जैन ने डीएसपी साधूराम को जांच सौंपी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। एसपी डॉ. अर्पित जैन घायल हुए पुलिस जवान से मिलने के लिए भी पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली ।
विज्ञापन

सीसीटीवी भी खंगाल रही पुलिस
फरार हुए आरोपियों की तलाश के लिए डीएसपी साधूराम की अध्यक्षता में सिटी थाना, तीन सीआईए की टीमें, साइबर सेल सहित पांच टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से फरार हुए दोनों आरोपियों की तलाश के लिए डीएसपी साधू राम को जांच सौंपी गई है। इसमें पांच टीमों को काम पर लगाया गया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दोनों पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। जल्द ही फरार हुए बंदियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- डॉ. अर्पित जैन, एसपी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed