फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two people found a corona positive

दो कोरोना पॉजिटिव मिले, होम क्वारंटीन युवक की तबीयत बिगड़ी

Tue, 21 Jul 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
two people found a corona positive
जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को जिले में दो कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें एक युवक सतनामपुरा का रहने वाला है तो दूसरा मलिकपुरा का रहने वाल है। वहीं होम क्वारंटीन एक युवक की अचानक मंगलवार को तबीयत खराब हो गई। जिले में अब संक्रमितों आंकड़ा 267 पहुंच गया है, जिसमें से 175 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले में मिले दो संक्रमितों में सतनामपुरा का रहने वाला युवक कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया था, मंगलवार को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने युवक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी लेनी शुरू कर दी है। वहीं मलिकपुरा का व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। विभाग ने दोनों को आइसोलेट कर लिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जिन संक्रमितों को लक्षण कम है अथवा न के बराबर है विभाग उन सभी को घर पर क्वारंटीन कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अभी तक 41 मरीजों को होम क्वारंटीन किया हुआ था। जिसमें एक संक्रमित युवक की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गई, युवक के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। विभाग ने युवक को अस्पताल में आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया है। विभाग घर में क्वारंटीन किए गए संक्रमितों को एक दिन में तीन बार फोन कर जानकारी ले रहा है। वहीं परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है कि संक्रमित को कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है।
विज्ञापन

अस्पताल के स्टाफ की रिपोर्ट आई निगेटिव
गांव माधोसिंघाना के पीएचसी सेंटर में कंप्यूटर ऑपरेटर के कोरोना संक्रमित होने पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को 48 घंटे तक बंद कर सभी अस्पताल के कर्मचारियों और अधिकारियों की जांच करवाई थी। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई, रिपोर्ट में सभी स्टाफ सदस्य निगेटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पास
जिले में अभी तक 14807 लोगों की जांच हो चुकी है। जिसमें 267 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 175 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं 92 लोग अभी एक्टिव है। जिले के कोविड अस्पताल में केवल 75 संक्रमितों के आइसोलेट करने की व्यवस्था की गई है। जिस कारण विभाग ने अन्य निजी अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं शाह सतनाम मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल में 11 मरीजों को भर्ती करवाया गया है। जिले में अभी तक 232 संदिग्धों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

जिले में मंगलवार को दो संक्रमित मिले हैं। वहीं डेरे के अस्पताल में भी 11 संक्रमितों को भर्ती किया गया है। घर में आइसोलेट किए गए एक संक्रमित को वापस अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed