फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two patients admitted on one bed in Gyani ward, mother and child are facing problems

गायनी वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती, जच्चा बच्चा को झेलनी पड़ रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two patients admitted on one bed in Gyani ward, mother and child are facing problems
नागरिक अस्पताल में एक बेड पर भर्ती दो महिला मरीज। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में बेडों की लंबे समय से किल्लत होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के प्रसूता वार्ड में कुल 24 बेड उपलब्ध हैं, लेकिन यहां पर अब 30 से अधिक मरीज दाखिल हैं। बेडों की कमी होने के कारण एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया जा रहा है, जिसके कारण जच्चा और बच्चा दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग की ओर से इस समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है लेकिन इसके बाद भी अभी कोई सुधार नहीं हो पाया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में महिला की डिलिवरी होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया जाता है। अस्पताल में हर रोज करीब 40 महिलाओं की डिलिवरी होती है। इसके लिए गायनी वार्ड में कुल 60 बेड लगाए गए हैं। लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण यहां पर एक बेड पर दो महिलाओं को भी दाखिल किया जा रहा है। अस्पताल में सामान्य डिलिवरी होने वाली महिलाओं को दो दिन तो ऑपरेशन से डिलिवरी होने वाली महिलाओं को सात या इससे अधिक दिनों तक भी अस्पताल में भर्ती रखा जाता है।
विज्ञापन

मरीज के परिजन बोले: एक बेड पर भर्ती किए है दो मरीज, उठानी पड़ रही परेशानी -
बालासर निवासी मंजीत कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी की डिलिवरी हुई है। जिसके बाद अस्पताल में उसे भर्ती करवाया गया है। लेकिन बेडों की कमी होने के कारण उनकी पत्नी सरोज रानी को पहले से भर्ती मरीज के बेड पर ही भर्ती कर दिया गया है। जिसके कारण अब जच्चा और बच्चा दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब इसके संबंधित स्टाफ से बात की गई तो उन्होंने बेड खाली न होने की जानकारी देकर वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से मरीजों को उठानी पड़ रही है यही परेशानी
नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में सबसे अधिक मरीजों की भर्ती होती है। इस वार्ड के अलग-अलग कमरों में करीब 60 बेड लगाए गए हैै। गायनी वार्ड में हर रोज करीब 40 महिलाओं की डिलिवरी होती है। मरीजों की संख्या अधिक होने और बेडों की संख्या कम होने के कारण एक बेड पर दो मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। गायनी वार्ड के लिए अलग से भवन बनाने को लेकर विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक के समक्ष भी यह समस्या रखी गई थी। लेकिन इसके बाद अभी तक इस स्थिति का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
शहर में बनना है 200 बेड का नया अस्पताल
नागरिक अस्पताल का पुराना भवन कंडम होने के बाद अब 200 बेड का अस्पताल बनाया जाना है। जिसको लेकर विभाग की ओर से जगह की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक जगह की तलाश नहीं हो पाई। जिसके चलते पुराने भवन में ही कार्य किया जा रहा है। नया भवन बनाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कमेटी का गठन भी किया गया है। लेकिन एक वर्ष से जगह की तलाश न हो पाने के कारण भवन निर्माण का कार्य अभी तक शुरू ही नहीं हो पाया है।

अस्पताल के गायनी वार्ड में 60 बेड उपलब्ध है। मरीजों को बेहतर सुविधा दी जा रही है। नए भवन के बनने के बाद ही स्थिति का सामधान हो पाएगा। नया भवन बनाने के लिए अस्पताल के रिहायशी एरिया में जगह का चयन किया गया है।
- डॉ. मनजीत, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed