फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two minors wanted for kidnapping and assaulting a minor in a parking dispute have been arrested.

Sirsa News: पार्किंग विवाद में नाबालिग के अपहरण व जानलेवा हमले के वांछित दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Feb 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 27 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two minors wanted for kidnapping and assaulting a minor in a parking dispute have been arrested.
कालांवाली। थाना कालांवाली पुलिस ने पार्किंग को लेकर हुए विवाद के चलते पिस्तौल के बल पर नाबालिग का अपहरण करने तथा तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने मामले में दो नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

प्रबंधक थाना कालांवाली पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि 18 दिसंबर 2025 को पीड़ित नाबालिग ने बयान दर्ज करवाए थे कि कुछ दिन पहले जब वह रेन्चो कैफे कालांवाली पर अपनी स्कूटी पार्क कर रहा था। इस दौरान कुछ युवकों के साथ पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई। जब 17 दिसंबर 2025 को वह कालांवाली से चकेरियां की ओर जा रहा था। इस दौरान उन युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल के बल पर उसका अपहरण कर लिया। उसके ऊपर तेजधार हथियारों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी । पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल से आरोपियों के खिलाफ महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी अमृतपाल सिंह उर्फ अम्बरी निवासी जगमालवाली जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे लोहा गरारी बरामद कर की। इसी मामले में संलिप्त दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया है। आरोपी नाबालिगों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार व तीन कारतूस, एक लोहा पाइप, एक लोहा गरारी व एक लकड़ी डंडा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed