{"_id":"64fe01e1b89b20352b0df089","slug":"two-masked-men-riding-a-bike-stole-5-kg-silver-from-a-jewelery-shop-in-broad-daylight-sirsa-news-c-128-1-slko1008-5883-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दिनदहाड़े बाइक सवार दो नकाबपोशों ने ज्वेलरी शॉप से 5 किलो चांदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दिनदहाड़े बाइक सवार दो नकाबपोशों ने ज्वेलरी शॉप से 5 किलो चांदी चुराई
Sun, 10 Sep 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां (सिरसा)। मुख्य बाजार स्थित चौहान ज्वेलर्स शॉप से बाइक सवार दो नकाबपोश दिनदहाड़े पांच किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। दुकानदार घर पर खाना खाने गया हुआ था। जब वह दुकान पर लौटा तो काउंटर का शीशा टूटा मिला। चोरी की वारदात के बाद बाजार में दहशत फैल गई। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया और सुरक्षा की मांग की।
दुकान मालिक राजेश ने बताया कि रोज की तरह रविवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास घर खाना खाने के लिए गया था। इसके बाद 3:02 बजे के आसपास उसके पास एक ग्राहक का फोन आया। ग्राहक ने कहा कि वह मंडी के पास पेट्रोल पंप पर खड़ा है उसे ले जाओ। वह उसको लेने के लिए पंप पर चला गया। राजेश ने बताया कि करीब 15 मिनट बाद जब दुकान पर वापस आया तो दुकान के काउंटर का शीशा टूटा हुआ था। उसमें पड़े चांदी के आभूषण गायब थे।
राजेश ने बताया कि दुकान के काउंटर में पांच किलो चांदी के आभूषण पड़े थे। ज्वेलर्स राजेश ने बताया कि उसने सीसीटीवी में देखा है कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। एक युवक ने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था और दूसरे ने मास्क पहना रखा था और टोपी लगाई हुई थी। एक युवक बाहर खड़ा हो गया और दूसरा युवक दुकान के अंदर चला गया और ज्वेलरी लेकर चले गए। बदमाशों का मोटरसाइकिल बिना नंबर का था। रानियां थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि 112 नंबर पर डायल सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली और मामले की जांच शुरू कर दी है।