फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two injured in a fight between two parties, air firing was also done

Sirsa News: दो पक्ष के झगड़े में दो घायल, हवाई फायर भी किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two injured in a fight between two parties, air firing was also done
ओढां। गांव ओढांं में बीते शनिवार को दो गाड़ियों व बुलेट सवार लोगों ने एक मेडिकल स्टोर में घुसकर संचालक पर हमला व तोड़फोड़ की थी। ओढ़ां पुलिस ने रविवार को घायल युवक के बयान के आधार पर छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं घटना के दूसरे दिन रविवार को दोनों पक्ष भिड़ गए, जिसमें हवाई फायर भी हुआ।
विज्ञापन

सूचना के बाद थाना प्रभारी गजराज सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस दौरान दो लोगों को चोटें आई हैं। बीते दिन मेडिकल पर हुई तोड़फोड़ मामले में पुलिस को दिए बयान में घायल निर्मल सिंह उर्फ नवी निवासी गांव ओढांं ने बताया कि वह ओढांं में कालांवाली कैंचियों पर सिद्धू फार्मेसी नाम से मेडिकल स्टोर चलाता है।
विज्ञापन

14 जून की दोपहर को जब वह मेडिकल में था तो दो गाड़ियों व बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार गांव ओढांं निवासी जश्नदीप, हरप्रीत सिंह, रमन व गग्गू सिंह, गांव घुकांवाली निवासी अवतार सिंह और कुछ अन्य युवक धारदार हथियार लेकर उसके मेडिकल में घुसे और गाली-गलौज व तोड़फोड़ शुरू कर दी। फिर उक्त लोगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर जब आस-पड़ोस के लोग मौके पर एकत्रित हुए तो सभी लोग उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इस हमले में उसे काफी चोटें आईं, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल निर्मल ने बताया कि उसे आरोपियों से जान का खतरा है। पीएसआई अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में जश्नदीप, हरप्रीत, रमन, गग्गू, अवतार व एक अन्य के खिलाफ हमला करने, जान से मारने की धमकी देने व तोड़फोड़ करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

थाना प्रभारी गजराज सिंह ने बताया कि रविवार को दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हुआ, जिसमें जश्नदीप नामक युवक की ओर से फायर किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed