फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   two groups fight in jj colonyfor selling drugs

नशा बेचने को लेकर जेजे कॉलोनी में रात को दो गुटों में पथराव, सुबह थाने में लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया मामला

Sun, 01 Sep 2019 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
two groups fight in jj colonyfor selling drugs
थाने में प्रदर्शन करते हुए जेजे कालोनीवासी। - फोटो : Sirsa
शनिवार रात को जेजे कॉलोनी में चिट्टा बेचने को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। घटना में एक थ्री व्हीलर का शीशा टूट गया और कई लोगों के पैरों में चोट लगी। घटना के बाद पुलिस जेजे कॉलोनी में पहुंची लेकिन आरोपी भाग गए। चिट्टे बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होती देखकर सुबह कॉलोनी के लोग सिटी थाने में पहुंचे और प्रदर्शन किया। जेजे चौकी ने मामले में पुलिस ने मारपीट और हुड़दंग करने के आरोप में भारती, बॉबी और बिट्टू गाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिटी थाने में जेजे कालोनी से आए प्रदर्शनकारियों के साथ पहुंचे हरजिंद्र सिंह ने बताया कि बीते दिनों दोपहर एक बजे जेजे कालोनी में एक दुकानदार अपनी दुकान पर चिट्टा बेच रहा था। उसके भाई इंद्र सिंह ने इस बात का विरोध किया और दुकानदार द्वारा 400 रुपये दिहाड़ी पर चिट्टा बेचने वाले रखे गए युवक को पकड़ लिया। मौके पर करीब 5 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया गया। युवकों द्वारा मौके पर ही पुलिस को सूचित किया गया। लेकिन जेजे कॉलोनी पुलिस ने मौके पर पहुंचने में देरी की। मौका देखकर नशा बेचने वाला फरार हो गया। जिसके बाद वे नशीले पदार्थ को पुलिस चौकी में देकर आए। पुलिस चौकी से निकलते ही नशा बेचने वाले युवकों ने उसके बड़े भाई इंद्र सिंह को कॉलोनी में घेर लिया और सिर पर राड मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। हरजिंद्र सिंह ने बताया कि रात को आठ बजे जब वह अपने घर पर जा रहा था तो नशा बेचने वाले युवकों ने रात को उनके घर पर पत्थर फेंकने शुुरू कर दिए। इसके विरोध में मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और सभी ने जवाबी कार्रवाई करके हमलावरों पर ईंट और रोडे़ बरसाए। दोनों तरफ से पत्थर फेंके गए। मोहल्ले वालों के विरोध को देखकर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन

सुबह मोहल्लेवासियों ने थाने में किया प्रदर्शन: कॉलोनी वासियों ने थाने में पहुंचकर नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन पर शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि आरोपी मोहल्ले में सरेआम नशा बेचते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि नशा बेचने वालों के खिलाफ पहले भी पुलिस को सूचना दे चुके हैं। आरोपियों को किसी का भय नहीं है। नशे की लत उनके बच्चों को लग रही है। थाना प्रभारी मनदीप कुमार ने प्रदर्शनकारियों को शांत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक भारती, बॉबी व बिटू गाबा के खिलाफ के खिलाफ गाली गलौच और हुड़दंग करने पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
कर्मबीर सिंह, चौकी इंचार्ज, जेजे कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed