फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two bank consumers duped of Rs 85,000 by changing their debit cards

दो बैंक उपभोक्ताओं के डेबिट कार्ड बदलकर ठगे 85 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two bank consumers duped of Rs 85,000 by changing their debit cards
सिरसा। दो बैंक उपभोक्ताओं के डेबिट कार्ड बदलकर शातिर लोगों ने 85 हजार रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को पहले मामले में दी शिकायत में गांव भंभूर निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि उसका जनता भवन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। उसने बताया कि 6 अगस्त की दोपहर को वह एसबीआई के एटीएम से राशि निकलवाने के लिए गया था। कई बार लगाने के बाद भी डेबिट कार्ड ने काम नहीं किया। इसके बाद वहां खड़े दो लोगों ने मदद करने की बात कही। इसी दौरान दोनों ने धोखे से उसका कार्ड बदल लिया। वह कार्ड लेकर घर आ गया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर 25 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया, जिसपर उसने अपना डेबिट कार्ड चेक किया तो वह किसी और का था। उसने तुरंत बैंक को सूचित कर डेबिट कार्ड बंद करवाया। दूसरे मामले में पंजाब के गांव फल्लड़ निवासी वरिंद्र सिंह ने बताया कि वह डबवाली में रह रहा है। छह अगस्त की सुबह उसने अपने पिता को डेबिट कार्ड देकर पैसे निकलवाने के लिए भेजा था। एटीएम में शातिर लोगों ने उसके पिता को बातों में उलझाकर उसके पिता का डेबिट कार्ड बदल लिया। पैसे न निकलने पर उसका पिता डेबिट लेकर घर आ गया। कुछ देर बाद उसके पास 60 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया, जिसपर उसने तुरंत डेबिट कार्ड चेक किया, जोकि किसी और व्यक्ति का था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed