{"_id":"666a1a20736c8732ec09f054","slug":"two-accused-of-stealing-grains-from-houses-in-odhan-and-nuhiyanwali-arrested-used-to-steal-to-fulfill-drug-addiction-sirsa-news-c-128-1-sir1002-121012-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ओढां व नुहियांवाली में घरों से अनाज चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, नशे की पूर्ति के लिए करते थे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ओढां व नुहियांवाली में घरों से अनाज चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, नशे की पूर्ति के लिए करते थे चोरी
Thu, 13 Jun 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
ओढां। गांव ओढां व नुहियांवाली में पिछले कुछ दिनों से हो रही घरों से अनाज चोरी की घटनाओं के मामले में ओढां पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों आरोपी नशे की पूर्ति के लिए चोरी करते थे।
पुलिस को दी शिकायत में गांव ओढां निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव में घरों से अनाज चोरी करने की घटनाएं हो रही थीं। सुखदेव सिंह के मुताबिक बीती 10 जून को दिनदहाड़े बाइक सवार 2 लोग उसके घर से 2 बैग गेहूं के उठा ले गए। उक्त लोग जब तीसरा बैग उठाने आए तो उन्होंने उन्हें देख लिया। उक्त लोग ओढां निवासी निक्का सिंह व सुरेन्द्र थे। उन्हें देखते ही दोनों लोग गेहूं का बैग छोड़कर मोटरसाइकिल सहित फरार हो गए। उक्त लोगों ने इससे पहले भी गांव मेें इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दिया। जिसमें 28 मई की रात्रि ओढां निवासी जसविंदर सिंह के घर से 6 बैग ग्वार चोरी, 8 जून को सतवीर सिंह के घर से 5 बैग गेहूं चोरी, 27 मई को रमनदीप के घर से 6 बैग ग्वार चोरी, 4 जून को गुरप्रीत सिंह के घर से 2 बैग सरसों चोरी, 8 जून की रात्रि को विनोद कुमार की ढाणी से 4 बैग सरसों चोरी तथा 22 मई को विक्की सिंगला के घर से 4 बैग सरसों व 11 बैग गेहूं चोरी करना शामिल है।
वहीं उक्त लोगों ने गांव नुहियांवाली से भी घरों से अनाज चोरी कर गांव में भय फैला रखा था। कार मैकेनिक महंगा सिंह ने बताया कि चोर 6 जून को दिनदहाड़े उसके घर से एक बैग गेहूं चोरी कर ले गए। इसके अलावा गांव में 2-3 अन्य घरों में भी उन्होंने इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया। हालांकि महंगा सिंह के घर हुई चोरी की घटना की फुटेज सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई, लेकिन फुटेज में मोटरसाइकिल के नंबर न नजर आने के चलते चोर पकड़ में नहीं आए। इस घटना के बाद ग्रामीण सतर्क थे। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों निक्का सिंह व सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी नशे की पूर्ति के लिए चोरी करते थे। आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।