{"_id":"66ad7301ebca81add909dbb7","slug":"two-accused-of-heroin-smuggling-arrested-sirsa-news-c-128-1-slko1008-123668-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डबवाली रोड एयरफोर्स स्टेशन के पास युवक पकड़ा, तलाशी में मिली 255 ग्राम हेरोइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डबवाली रोड एयरफोर्स स्टेशन के पास युवक पकड़ा, तलाशी में मिली 255 ग्राम हेरोइन
Sat, 03 Aug 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। शहर में डबवाली रोड स्थित सीआईए सिरसा पुलिस ने एयर फोर्स स्टेशन के पास गाड़ी सवार युवक को 255 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शहर थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
सीआईए पुलिस के अनुसार वीरवार रात को सूचना मिली थी कि हिसार के ढाणी पीरावाली बीड निवासी राजविंद्र सिंह उर्फ राजू हेरोइन तस्करी का करता है। कुछ देर बाद राजविंद्र सिंह हेरोइन लेकर सिरसा शहर से होते हुए खैरेकां की ओर जाएगा। सूचना के आधार पर सीआईए पुलिस ने एयरफोर्स स्टेशन के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
इसी दौरान पुलिस ने एक गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें से 255 ग्राम हेरोइन मिली। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी चालक को काबू कर लिया है। पूछताछ करने पर चालक की पहचान राजविंद्र सिंह निवासी हिसार के रूप में हुई। पूछताछ में बताया कि वह गुरमीत सिंह निवासी पीरांवाली जिला हिसार से हेरोइन खरीदकर लाया था। वहीं पुलिस ने गुरमीत सिंह के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
5.92 ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू
ओढां। पुलिस ने गश्त के दौरान गांव घुकांवाली से एक युवक को 5 ग्राम 92 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान गांव के ही संदीप सिंह उर्फ मीता के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने उक्त हेरोइन गांव रघुवाना निवासी बलकौर सिंह नामक व्यक्ति से खरीदकर लाना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी व सप्लायर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।