फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two accused of firing on police in Dabwali taken on remand for two days

Sirsa News: दो दिन की रिमांड पर लिए डबवाली में पुलिस पर फायरिंग करने के दो आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
Two accused of firing on police in Dabwali taken on remand for two days
सिरसा। डबवाली के गांव सकता खेड़ा में पुलिस के साथ मुठभेड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। वहीं पैर में गोली लगे आरोपी का अभी डबवाली अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य नशा तस्करी मामलों में संलिप्त आरोपियों को काबू करने में जुटी है।
विज्ञापन

बता दें सोमवार देर रात को नेशनल हाईवे पर अबूबशहर के पास नाका लगाकर खड़ी सीआईए की टीम को कार सवार बदमाशों ने कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने उनका पीछा किया तो उक्त बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने गांव सकताखेड़ा में इन बदमाशों को घेर लिया। जब कार चालक कौशलदीप ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस न जवाबी कार्रवाई में फायर कर दिया। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी है। बता दें कि पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके पर काबू कर लिया था जबकि एक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा है। पुलिस आरोपी को काबू करने में छापा कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी और मारपीट किए जाने के मामले दर्ज हैं। पुलिस नशा तस्करी और अवैध असला लाने संबंधित आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed