फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two accused arrested in robbery case in village Khai Shergarh, bike also recovered

Sirsa News: गांव खाई शेरगढ़ में लूट के मामले में दो आरोपी काबू, बाइक भी बरामद

Thu, 26 Dec 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in robbery case in village Khai Shergarh, bike also recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ओढां। गांव खाई शेरगढ़ में हुई लूट के मामले में डबवाली सीआईए ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रमनदीप व जसवंत सिंह उर्फ जस्सी ढाणी मल्लेकां के रूप में हुई है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है।






पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन ने बताया कि तीन दिसंबर को प्रमोद कुमार निवासी खाई शेरगढ़ की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। उसने बताया कि तीन व्यक्ति रात के समय दीवार फांदकर उसके घर में घुस गए। इन्होंने अपना मुंह ढका हुआ था। इनके हाथों में कापा, चाकू व पिस्टल नुमा हथियार थे। बदमाशों ने उसे व उसकी पत्नी को बंधक बनाकर सोना की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, नकदी व मोबाइल फोन लूट कर ले गए। इस मामले में थाना ओढां में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान एक आरोपी को पहले से काबू किया जा चुका है। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed