{"_id":"5fb56aed8ebc3ea3736f44ce","slug":"two-accused-arrested-for-attacking-vegetable-seller-sirsa-news-rtk582949355","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी विक्रेता पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शहर के हंस मार्केट में गुरूनानकपुरा मोहल्ला निवासी तुलसी उर्फ निक्का पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने सोनू धानक पर गोली चलाने का बदला लेने के लिए हमला किया था। आरोप है कि दो साल पहले सोनू धानक को गोली मारकर घायल कर दिया था। बताया जा रहा है कि तुलसी उर्फ निक्का का भाई बीरबल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गोली मारी थी, इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने हमला किया। यह बात पुलिस को घायल तुलसी उर्फ निक्का ने बताया है।
इस मामले में शहर पुलिस ने तुलसी उर्फ निक्का की शिकायत पर गांव बहबलपुर निवासी बलराज, मातूराम कॉलोनी निवासी विजय, गुरूनानकपुरा मोहल्ला निवासी सन्नी, कबीर बस्ती निवासी सूरज के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी बलराज और सन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में तुलसी उर्फ निक्का ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ सब्जियों की रेहड़ी से उगाही करने के लिए आया था। इस दौरान उक्त आरोपियों ने हमला कर दिया। मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई जिसमें आरोपी हमला करने हुए नजर आ रहे थे।
तंवर ने सोशल मीडिया पर घटना को बताया शर्मनाक
पूर्व सांसद अशोक तंवर ने फतेहाबाद की हंस मार्केट में हुई घटना को शर्मनाक बताया है। तंवर ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके कहा है कि फतेहाबाद की सड़कों पर ऐसा माहौल आम हो गया है। सरकार से अब कोई पूछे क्या यही है इंसाफ और न्याय का चेहरा।
विज्ञापन
मामले में दो आरोपी बलराज और सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
- महेंद्र सिंह, बस स्टैंड चौकी प्रभारी