फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Truck collides with tractor-trolley, one youth dead, two injured

Sirsa News: ट्रक ने ट्रैक्टर -ट्राॅली को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with tractor-trolley, one youth dead, two injured
खैरेकां व पंजुआना के बीच में दुर्घटना के दौरान क्षतिग्रस्त ट्रक।
बडागुढ़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव खैरेकां के निकट धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार तीन लोगों में एक युवक की ट्राॅली के नीचे आने से मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए। मृतक युवक चार बहनों का इकलौता भाई था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मांगेआना निवासी सुखदेव सिंह के बताया कि शुक्रवार अलसुबह वह अपने बेटे जसकरण सिंह व भतीजे चरणजीत सिंह के साथ एक ट्रैक्टर के पीछे धान से भरी 2 ट्राॅलियां जोड़कर सिरसा बेचने के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर को जसकरण चला रहा था जबकि चरणजीत साथ वाली सीट पर बैठा था। गांव पंजुआना से खैरेकां के मध्य नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राॅली को टक्कर मार दी। सुखदेव सिंह के मुताबिक टक्कर लगने से वह तथा उसका बेटा जसकरण दोनों उछलकर दूर जा गिरे जबकि उसका भतीजा चरणजीत ट्राॅली के नीचे दब गया। दुर्घटना के बाद लोगों ने चरणजीत को बाहर निकालकर तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां करीब 25 वर्षीय चरणजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक चरणजीत सिंह अविवाहित था और अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक चरणजीत सिंह गांव में ठेके पर जमीन लेकर खेती करता था। एक ट्राॅली में 40 मन से 50 मन के बीच धान उसका था, जो वह सिरसा बेचने के लिए हमारे साथ आया था। चरणजीत सिंह की उम्र 24 से 25 साल थी। वह अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed