{"_id":"69d7ef82a1fccf51180b165b","slug":"truck-accident-sirsa-news-c-128-1-sir1002-156334-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रक, मेंटेनेंस कंपनी ने मांगी नुकसान की भरपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रक, मेंटेनेंस कंपनी ने मांगी नुकसान की भरपाई
Thu, 09 Apr 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
मौके पर खड़ा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
- ग्रामीण आए ट्रक चालक के पक्ष में, बोले- संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेज रखी हैं कई शिकायतें, नहीं हो रही कोई सुनवाई
फोटो- 46
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-9 पर गांव मिठड़ी बस स्टैंड के निकट बुधवार देर रात एक ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में एक ट्रक डिवाइडर से टकराते हुए लोहे की ग्रिल तोड़कर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया लेकिन उसके ट्रक का अग्रिम भाग क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना के बाद ओढ़ां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के बारे जानकारी ली। वहीं, इस दौरान हाईवे की मेंटेनेंस कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं, वीरवार सुबह कंपनी के कर्मचारियों ने हाइड्रोलिक मशीन से ट्रक को रोड से हटाया। इस दौरान जब ट्रक चालक अमृतपाल सिंह निवासी पंजाब ट्रक ले जाने लगा तो मौके पर मौजूद मेंटेनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने उसे ट्रक ले जाने से रोक दिया। कहा कि उसका ट्रक भिड़ने से जो कंपनी का नुकसान हुआ है वह उसकी भरपाई करे अन्यथा वे उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करवाएंगे।
इस बात पर ट्रक चालक ने कहा कि हाईवे के किनारे मिट्टी पड़ी होने के चलते ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में यह दुर्घटना हुई। उसके पास भरपाई के लिए इतने पैसे नहीं हैं। इस बात को लेकर चालक व कर्मचारियों के बीच काफी देर तक बहसबाजी होती रही।
विज्ञापन
वहीं, इस बात की सूचना के बाद गांव मिठड़ी से काफी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक चालक का पक्ष लेते हुए कहा कि इसमें उसकी गलती नहीं है। ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में यह दुर्घटना हुई है। उन्होंने कहा कि हाईवे के किनारे मिट्टी पड़ी होने के चलते ये दुर्घटना हुई है। इसके अलावा भी मिट्टी के कारण कई बार ऐसी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने कई बार हाईवे अथॉरिटी को इस विषय में शिकायत दी, लेकिन उन्होंने सुनवाई नहीं की। विभागीय कर्मचारियों की अनदेखी की वजह से ये दुर्घटना हुई है इसलिए ट्रक चालक पैसे नहीं देगा। मौके पर मौजूद ग्रामीण संदीप सिंह, गुरमीत सिंह, हरदीप सिंह, भूपेन्द्र सिंह व मंगू सिंह आदि ने कहा कि उनके गांव में डेरा बाबा वकील दास के सामने बने हाईवे के कट के पास हाईवे के किनारों पर काफी मिट्टी पड़ी है जो बीच की सफेद पट्टी तक आ गई है। ऐसे में वाहनों को आने-जाने में समस्या पैदा हो रही है। इस मिट्टी की वजह से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों का आरोप था कि कंपनी देखरेख के नाम पर मात्र औपचारिकता निभा रही है।
मेंटेनेंस कंपनी बोली : पहले भरपाई करो फिर जाने देंगे ट्रक, चालक बोला : इतने पैसे नहीं मौके पर मौजूद हाईवे की मेंटेनेंस कंपनी सूरज कंस्ट्रक्शन के क्षेत्रीय इंचार्ज ने कहा कि इस दुर्घटना में ट्रक की वजह से लोहे की ग्रिल व पैनल टूटने से उनका लाखों का नुकसान हुआ है। इसलिए ट्रक चालक को उनके नुकसान की भरपाई करनी पड़ेगी। जब तक ट्रक चालक भरपाई नहीं करता तब तक वे ट्रक नहीं ले जाने देंगे। वहीं, ट्रक चालक अमृतपाल सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर चालक को बचाने के चक्कर में ये दुर्घटना हुई है। उसके पास इतने पैसे नहीं है कि वह नुकसान की भरपाई कर सके। वीरवार देर सायं तक ट्रक चालक व कंपनी के इंचार्ज के बीच गहमागहमी होती रही और दोनों मौके पर ही खड़े रहे।
बॉक्स :-
ट्रक की वजह से हमारी कंपनी का करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। करीब 25 ग्रिलें व पैनल आदि टूटे हैं। हमने ट्रक चालक को नुकसान की भरपाई के लिए कहा था लेकिन वह टालमटोल कर रहा है। जब तक नुकसान की भरपाई नहीं होती तब तक हम ट्रक नहीं ले जाने देंगे। मिठड़ी में लोगों ने हाईवे के किनारे बनछटियां व कूड़ा आदि डालकर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। हमने पंचायत को कहा भी था।
- अजय कुमार, क्षेत्रीय इंचार्ज मेंटेनेंस कंपनी