फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Troubled by power cuts, farmers protested outside the sub-station for three hours

Sirsa News: बिजली कटों से परेशान किसानों ने तीन घंटे तक सब स्टेशन के बाहर लगाया धरना

Tue, 11 Jun 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 11 Jun 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Troubled by power cuts, farmers protested outside the sub-station for three hours
धरना प्रदर्शन करते किसान।
बडागुढ़ा। बिजली कटों से परेशान पांच गांवों के किसानों ने सोमवार को बडागुढ़ा स्थित 33 केवीए सब स्टेशन पर धरना दिया। धरने की सूचना मिलने पर एसडीओ और जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों का कहा कि नई लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। जिसके कारण ये कट लग रहे हैं। उन्होंने किसानों से सहयोग की अपील है। वहीं किसानों ने अधिकारियों चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 2-3 दिन में समाधान नहीं होता है तो वे अनिश्चितकालीन धरना लगाने को मजबूर होंगे। किसानों ने करीब तीन घंटे तक सब स्टेशन पर धरना दिया।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को बिजली के कटों से नाराज बडागुढ़ा, रघुवाना, दौलतपुर खेड़ा, सुब्बा खेड़ा व बीरूवाला गुढ़ा के किसान बडागुढ़ा में स्थित 33 केवी सब स्टेशन पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। किसान मलकीत सिंह, नरेश कुमार, लीला सिंह, सुखवीर सिंह, रेशम सिंह व जगपाल सिंह आदि ने बताया कि पिछले करीब 4-5 दिनों से खेतों की बिजली आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित है। भीषण गर्मी में खेतों में फसलें झुलस रही हैं। नहरों में पानी न होने के चलते सिंचाई के लिए टयूबवेल का सहारा लेना पड़ रहा है। नियमित रूप से बिजली सप्लाई नहीं होने के कारण टयूबवेल चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हर रोज विभाग के अधिकारी नई लाइन बिछाने के कारण बिजली प्रभावित होने की बात कहते रहते हैं। सुबह से लेकर दोपहर तक बिजली नहीं आती है। बीच-बीच में सप्लाई दी जाती है तो उसका समय निर्धारित नहीं है। जिसके कारण किसान फसलों को पानी नहीं लगा पा रहे हैं। ऐसे में मजबूरन किसानों को सब स्टेशन पर आकर धरना देना पड़ रहा है। वहीं धरने की सूचना मिलने पर पंजुआना के एसडीओ निशित कुमार व जेई प्रेम कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि नई लाइन बिछाई का कार्य चल रहा है। जिससे भविष्य में किसानों को बिजली कटों का सामना न करना पड़े। इस कार्य में करीब एक सप्ताह का समय और लगेगा। इसलिए सभी किसान विभाग का सहयोग करें। एसडीओ ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों से बात कर नया शेड्यूल जारी कर देंगे। किसानों ने अधिकारियों की बात सुनने के बाद अपना धरना खत्म कर दिया। वहीं उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी 2-3 दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अगली बार सब स्टेशन का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed