{"_id":"6a5e6d0687a06a78f70303c7","slug":"trip-monitoring-service-for-girls-security-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161822-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लड़कियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने शुरू की ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लड़कियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने शुरू की ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस
Tue, 21 Jul 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। सब डिवीजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं उपमंडल विधिक सेवा समिति, ऐलनाबाद के अध्यक्ष आशीष आर्य के निर्देशानुसार एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह भादू ने खण्ड के गांव बेहरवाला खुर्द में मुफ्त कानूनी सहायता एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
इस शिविर में वीरेन्द्र सिंह भादू ने ग्रामीण छात्राओं को हरियाणा पुलिस की ओर से शुरू की गई ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस के बारे में जानकारी दी। उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक व सजग रहने को कहा।
भादू ने कहा कि ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस हरियाणा पुलिस की एक महत्वपूर्ण महिला सुरक्षा पहल है जिसका उद्देश्य अकेले या सीमित सुरक्षा के साथ यात्रा करने वाली लड़कियों व महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि किसी लड़की या महिला को अपनी किसी यात्रा पर जाते समय असुरक्षा महसूस होती है तो वह आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर इस सेवा का लाभ ले सकती है।
उन्होंने छात्राओं को बताया कि 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस का इमर्जेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम महिला का नाम, मोबाइल नंबर, वर्तमान स्थान, यात्रा का प्रारंभिक एवं अंतिम गंतव्य, वाहन का विवरण तथा चालक की जानकारी दर्ज करता है।
इसके बाद नियंत्रण कक्ष यात्रा पूरी होने तक समय-समय पर महिला से संपर्क कर उसकी सुरक्षा की पुष्टि करता है। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध स्थिति उत्पन्न होती है, महिला कॉल का उत्तर नहीं देती या खतरे का संकेत देती है तो निकटतम स्थानीय पुलिस को तत्काल सहायता के लिए भेजा जाता है।
इस मौके पर सरपंच बबीता ख्यालिया, कविता पलथानिया, पीएलवी रुपराम भाखर, राजेन्द्र ख्यालिया सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।