{"_id":"6ae2377435dac49e3b098884","slug":"aadhati-protest-sirsa-news-c-128-1-sir1013-167640-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कालांवाली में दूसरे दिन मंडी बंद, लाइसेंस बहाली के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कालांवाली में दूसरे दिन मंडी बंद, लाइसेंस बहाली के लिए दिया धरना
Wed, 28 Oct 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
कालांवाली। धरना स्थल पर पहुंचकर मार्किट कमेटी चेयरमैन सतपाल शर्मा आढ़तियों को समझाने का प्रयास
फोटो - 58
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। मार्केट कमेटी कालांवाली द्वारा लाइसेंस निलंबित किए जाने के विरोध में व्यापारियों का धरना दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। अतिरिक्त अनाज मंडी में धान की साफ-सफाई नहीं करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। विरोध स्वरूप व्यापारियों ने मंडी बंद रखी और धान की खरीद-बेच नहीं की।
दिनभर अधिकारियों की ओर से धरनारत व्यापारियों से बातचीत नहीं होने पर उनमें रोष दिखा। हालांकि मार्केट कमेटी के अध्यक्ष सतपाल शर्मा धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को समझाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन बातचीत बेनतीजा रही।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप जैन ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार जिंदल ने भी यही बात दोहराई। उन्होंने निलंबित किए गए लाइसेंसों को तत्काल बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की अपील की। इससे मंडी में खरीद-बेच का कार्य दोबारा शुरू हो सकेगा।
यह है पूरा मामला
मार्केट कमेटी कालांवाली के अंतर्गत आने वाली मंडियों में धान की खरीद खाली-भरी ट्रॉली के आधार पर होती थी। यह तरीका पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से चला आ रहा था। धान की साफ-सफाई किए बिना ही उसे खरीदकर बोरियों में भर दिया जाता था। इस बार धान सीजन की शुरुआत में भी यही तरीका अपनाया गया। अब मार्केट कमेटी प्रशासन ने इस पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।
70 व्यापारियों को दिया गया है नोटिस
मार्केट कमेटी प्रशासन ने अब तक 70 व्यापारियों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें से 22 व्यापारियों पर 2,200-2,200 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक व्यापारी पर 3,000 रुपये का जुर्माना भी लगा है। इसके अलावा, 16 आढ़तियों के लाइसेंस तीन दिन के लिए निलंबित किए गए हैं। मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र कुंडू ने कहा कि साफ-सुथरे धान की खरीद सरकार के नियमों के अनुसार ही होगी।