फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Trinamool Congress burnt the effigy of Chief Minister Arvind Kejriwal and the central government

तृणमूल कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व केंद्र सरकार का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Trinamool Congress burnt the effigy of Chief Minister Arvind Kejriwal and the central government
भगतसिंह चौक पर प्रदर्शन करते हुए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : Sirsa
सिरसा। दिल्ली में एक बेटी के साथ हुए घिनौने कृत्य के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह चौक पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका माकन तंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ता हुडा स्थित तंवर निवास पर एकत्रित हुए और उसके बाद परशुराम चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व केंद्र सरकार का पुतलों का दहन किया। इस मौके पर अवंतिका ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के बडे़-बडे़ दावे दिल्ली की सरकार व देश की केंद्र सरकार करती है। लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में बेटी के साथ घिनौना कृत्य किया जाता है। इस वारदात से देशवासियों में क्रोध व्याप्त है। सभी की जुबान पर कई सवाल आ रहे हैं। सभी सरकार से जानना चाहते हैं कि बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम क्यों नहीं ले रही हैं। क्या वजह है कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं दिखता? यह कांड भी उतना ही वीभत्स है, जितना निर्भया कांड था। अवंतिका ने सरकार से मांग की है कि बेटी के साथ दरिंदगी करने वालों को सख्त सजा सुनाते हुए फांसी पर लटकाया जाए व ऐसा संदेश दिया जाए कि देश के कोई भी अधर्मी शख्स दुष्कर्म करने की हिमाकत न कर सके। इस प्रकार की घटना का अंजाम देने से पूर्व अपराधियों के रूह तक कांप जाएं। साथ ही देश में बेटी सुरक्षा गारंटी कानून बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed