{"_id":"64987e9e59283638630a93a5","slug":"travel-will-be-comfortable-sirsa-depot-will-get-10-new-ac-buses-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-1789-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सफर होगा आरामदायक, सिरसा डिपो को मिलेंगी 10 नई एसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सफर होगा आरामदायक, सिरसा डिपो को मिलेंगी 10 नई एसी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रोडवेज डिपो में जल्द ही 10 लग्जरी सहित 40 नई बसें मिलेंगी। चार नई लग्जरी बसें तो इसी माह रोडवेज बेड़े से जुड़ जाएंगी। इसके अलावा रोडवेज की अब रात के समय सिरसा से वाया फतेहाबाद व हिसार जाने वाली सवारियों के लिए मिनी बस चलाने की भी योजना है।
सिरसा रोडवेज बेड़े में इस समय 190 बसें हैं, लेकिन बेड़े में अभी तक एसी बसाें की कमी रही है। इस कारण गर्मी के दिनों में यात्रियों को यात्रा करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की मांग के आधार पर ही रोडवेज डिपो ने सरकार से एसी बसों की मांग की थी। सरकार ने इस मांग को मान लिया है और जल्द ही राज्य परिवहन निगम सिरसा में 10 लग्जरी सहित 40 नई बसों भेजेगा। चार बसें तो इसी माह रोडवेज बेड़े में जुड़ जाएंगी। इससे यात्रियों को उच्चतम परिवहन सुविधाएं मिलेंगी। रोडवेज बेड़े में इन बसों के आने के बाद इनकी फिजिकल वेरिफिकेशन होगी और नंबर अलॉट होने के बाद यह सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी
ये होंगी खूबियां
एसी बसों में अच्छी और आरामदायक सीटों के साथ सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह है। एयर कंडिशनिंग और हीटिंग, सभी पंक्तियों में मोबाइल और लैपटॉप चार्जर और मनोरंजन के लिए एलसीडी होगी। बसों का किराया सामान्य बसों के किराए से अधिक होगा, लेकिन जो लोग आरामदायक सफर करना चाहते हैं, उनके लिए यह बसें काफी कारगर सिद्ध होंगी।
विज्ञापन
रात के समय फतेहाबाद व हिसार के लिए बस चलाने की भी तैयारी
सिरसा से रात को आठ बजे के बाद मात्र एक बस फतेहाबाद व हिसार के लिए जाती है, लेकिन इसमें काफी भीड़ रहती है। ऐसे में फतेहाबाद व हिसार के यात्रियों को निजी वाहनों पर सफर करना पड़ता है। ऐसे में रोडवेज रात को आठ बजे के बाद एक मिनी बस चलाने की तैयारी कर रहा है।
वर्जन
यात्रियों को लग्जरी सुविधा देने के लिए सुपर लग्जरी बसों की मांग की गई थी। सिरसा डिपो के लिए 10 एसी बसों की मांग की गई थी। इनमें चार बसों के इसी माह आने की उम्मीद है। - शेरसिंह, महाप्रबंधक, फतेहाबाद डिपो