फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Transition in school-colleges 4 students, 1 teacher found positive

स्कूल-कॉलेेजों में फैल रहा संक्रमण 4 विद्यार्थी, 1 शिक्षक मिले पॉजिटिव

Fri, 02 Apr 2021 10:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Transition in school-colleges 4 students, 1 teacher found positive
नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाते लाभार्थी। संवाद - फोटो : Sirsa
स्कूल-कॉलेजों में कोरोना संक्रमण के मामले हर रोज बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को कुल 31 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें जेसीडी विद्यापीठ में दो विद्यार्थी, सिरसा मेगा ग्राउंड स्थित कन्या स्कूल और फतेहपुरियां स्कूल में एक-एक विद्यार्थी और चौटाला स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक शिक्षक सहित कुल 31 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में कुल 195 मरीज एक्टिव हैं। वहीं 17 मरीज स्वस्थ होने पर उन्हें घर भेजा गया है। जिले में अब 16 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, जबकि 119 मरीज होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

सख्ती : बिना मास्क घूमने वाले 65 से अधिक लोगों के चालान
वहीं दूसरी तरफ पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। यातायात पुलिस की ओर से शुक्रवार को बिना मास्क घूमने वाले 65 से अधिक लोगों के चालान कर जुर्माना लगाया है, लेकिन इसके बाद भी बाजारों में लोग बिना मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

शहर में मिल रहे हैं अधिक मामले
जिले में अब तक 267771 के कोरोना सैंपल लिए गए हैं, जिनमें संक्रमित पाए 8455 में 8143 ठीक हो चुके हैं। 117 की कोरोना से मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों में सिरसा अर्बन का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को अर्बन एरिया के 18 केस आए हैं, जिसके साथ शहर में संक्रमित मिलने वालों की संख्या 4423 हो गई है। आए दिन केस बढ़ने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को 3017 को लगी वैक्सीन
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 38 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगाने का मेगा ड्राइव चलाया गया। दिनभर 3017 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 60 से अधिक आयु वाले 1595 ने पहली डोज और 119 ने दूसरी डोज लगवाई, जबकि 45 से अधिक आयु वाले 1168 ने पहली और 44 ने दूसरी डोज लगवाई है। विभाग की ओर से अब हर रोज वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed