फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Transformers placed on the ground, giving broken grills invite accidents

जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर, टूटी पड़ी ग्रिल दे रही हादसों का आमंत्रण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Transformers placed on the ground, giving broken grills invite accidents
मोहंता मार्केट में जमीन पर रखे बिजली निगम के ट्रांसफार्मर और पास खड़े वाहन - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में सात स्थानों पर जमीन पर रखे बिजली ट्रांसफार्मर हादसों को न्योता देते नजर आ रहे हैं। हालांकि सुरक्षा के लिए इन ट्रांसफार्मर के चारों ओर निगम ने लोहे की ग्रिल लगाई हुई है। लेकिन देखरेख के अभाव में वह कई स्थानों से टूट चुकी है। मानसून शुरू हो चुका है, ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के मुख्य चौक और बाजारों में निगम ने बिजली आपूर्ति के लिए 200-400 और इससे अधिक केवीए के ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। शहर के सांगवान चौक पर रखे ट्रांसफार्मर के साथ ही संचालकों ने ने रेहड़ी लगा रखी है। जबकि दूसरी तरफ एक कबाड़ की दुकान है। ट्रांसफार्मर के साथ कबाड़ के दुकानदार ने लोहे का और अन्य सामान रखा हुआ है। जिसके कारण यहां पर कभी भी हादसा होना का भय बना रहता है। वहीं शहर के नोहरिया बाजार में मुख्य रोड के साथ रखे ट्रांसफार्मर में तो एक तरफ ग्रिल भी नहीं। ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो चुकी है। लेकिन निगम की ओर से कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में ट्रांसफार्मरों के साथ सजती है समोसे और गोल गप्पों की रेहड़ी
शहर के मुख्य बाजार मोहंता मार्केट में एक साथ निगम के हाई वोल्टेज सात बड़े ट्रांसफार्मर रखे हुए है। इन ट्रांसफार्मरों के साथ ही समोसे और गोल गप्पों की रेहड़िया सजती है। इन रेहड़ियों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में यहां पर हादसा होने का खतरा हर समय बना रहता है। स्थानीय दुुकानदार इन ट्रांसफार्मरों को हटवाने या फिर सुरक्षा के प्रबंध के लिए कई बार अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं। लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बाजार और मुख्य चौक के साथ रखे ट्रांसफार्मर से बारिश के दिनों में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। कई बार तारों में स्पार्किंग होने के कारण डर भी बना रहता है। ग्रिल न होने के कारण हादसों की और ज्यादा संभावना है। लेकिन निगम की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
राजेश सोनी, नोहरिया बाजार
दो दिन पहले ही जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर के कारण हादसा हुआ था। निगम की इस ओर ध्यान देना चाहिए। बारिश के दिनों में पहले भी हादसे हो चुके हैं।
जितेंद्र सिंह, नोहरिया बाजार,
जमीन पर रखे ट्रांसफार्मरों के साथ लगी रेहड़ियों को हटवाने लिए संचालकों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। जिन क्षेत्रों में ग्रिल टूटी हुई है उसकी मरम्मत के लिए जेई को आदेश दे दिए हैं। अगर रेहड़ी चालक फिर भी नहीं मानते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-मोहन लाल, एसडीओ, बिजली निगम, सिटी डिवीजन, सिरसा।

एलआईसी रोड के साथ रखे ट्रांसफार्मर के साथ लगी रेहड़ी

एलआईसी रोड के साथ रखे ट्रांसफार्मर के साथ लगी रेहड़ी - फोटो : Sirsa

नोहरिया बाजार में बिजली निगम द्वारा जमीन रखे ट्रांसफार्मर की टूटी पड़ी ग्रिल

नोहरिया बाजार में बिजली निगम द्वारा जमीन रखे ट्रांसफार्मर की टूटी पड़ी ग्रिल - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed