फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Training given to BLOs of Dabwali Assembly Constituency

Sirsa News: डबवाली विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को दिया प्रशिक्षण

Fri, 13 Feb 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 13 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Training given to BLOs of Dabwali Assembly Constituency
डबवाली। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को डबवाली विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), सुपरवाइजरों और सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के लिए गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को त्रुटिहीन और प्रभावी बनाना था।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने वोटर मैपिंग के संबंध में जानकारी दी। तहसीलदार हनुमान प्रसाद और निर्वाचन कानूनगो सुनील कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को विभिन्न प्रकार के फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई और फील्ड में आने वाली समस्याओं व शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया। निर्वाचन अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे इस ‘प्री विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम’ और ‘वोटर मैपिंग’ अभियान के दौरान अपने क्षेत्र के बीएलओ का पूर्ण सहयोग करें, ताकि एक पारदर्शी और सटीक मतदाता सूची तैयार की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed