{"_id":"69a1d83754d1f968920faf60","slug":"traders-were-given-training-on-e-nam-20-sirsa-news-c-128-1-svns1027-153810-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: व्यापारियों को दिया ई- नाम 2.0 के बारे में प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: व्यापारियों को दिया ई- नाम 2.0 के बारे में प्रशिक्षण
Fri, 27 Feb 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में मार्केट कमेटी कार्यालय में ई-नाम 2.0 की ट्रेनिंग लेते हुए आढ़ती।
सिरसा। गेहूं के सीजन से पहले सरकार ने मंडियों में आढ़तियों के जरिये प्राइवेट खरीद को सुगम बनाने को लेकर ई नाम 2.0 लॉन्च किया है। इस पोर्टल को लेकर शुक्रवार को मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में विशेष ट्रेनिंग अभियान चलाया गया।
इसमें पोर्टल को लेकर आने वाली दिक्कतों और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में आढ़तियों को जागरूक किया गया। किस प्रकार इस पोर्टल पर काम होगा और किस तरह से आढ़ती काम करेंगे। इस संबंध में पूरी जानकारी उन्हें दी गई। इसका मकसद था कि मार्च के आखिरी सप्ताह में सरसों व अप्रैल माह में होने वाली गेहूं की खरीद को सुगम बनाया जा सके। फसल आने के दौरान आढ़तियों को परेशानी न उठानी पड़े।
किसानों का रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएंगे आढ़ती यह जाना
मार्केट कमेटी कार्यालय के हॉल में विशेष रूप से दो कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने के लिए तैनात किया गया था। दोनों कर्मचारियों ने आढ़तियों को समझाया कि किस प्रकार उन्हें किसानों का आवेदन करवाना है। किन किन दस्तावेजों को अपलोड करना है। जिससे मंडी में टोकन को लेकर उन्हें समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। अधिकारियों के अनुसार यह प्रक्रिया वन टाइम है। इसको लेकर किसानों को एक बार अपना आवेदन करना होगा। एक मोबाइल के माध्यम से एक ही किसान रजिस्ट्रेशन कर सकता है। उसी नंबर पर उसकी फसल संबंधी सूचना उसे पोर्टल से प्राप्त होगी।
विज्ञापन
आढ़तियों को पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। उन्हें ट्रेनिंग दी गई कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसानों का रजिस्ट्रेशन करवाए। जिससे फसल बेचने के दौरान किसानों को समस्या का सामना न करना पड़े।
-विरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी।