{"_id":"6686d9c14c4efd673600f507","slug":"tractor-driver-hits-father-and-daughter-riding-electric-bike-sirsa-news-c-21-1-hsr1019-414954-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ट्रैक्टर चालक ने इलेक्ट्रिक बाइक सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ट्रैक्टर चालक ने इलेक्ट्रिक बाइक सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर
Thu, 04 Jul 2024 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरसिरसा। रानियां थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बाइक सवार पिता-पुत्री पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर दो लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुरिंद्र कौर निवासी अबूतगढ़ ने बताया कि 25 जून को सुबह 6 बजे वह अपने पिता के साथ ओटू से दवा लेकर इलेक्ट्रिक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वे अबूतगढ़ गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर सवार जरनैल सिंह व उसका बड़ा भाई सुखवंत सिंह निवासी ओटू ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर उस समय जरनैल सिंह चला रहा था। आरोप है कि सुखवंत ने उसे ट्रैक्टर से टक्कर मारने के लिए उकसाया।
सुरिंद्र कौर के अनुसार इस ट्रैक्टर की टक्कर में उनकी इलेक्ट्रिक बाइक टूट गई और उसके पिता की दाई टांग की हड्डी भी टूट गई और एक जगह गहरा घाव हो गया। आरोप है कि जब उसने उनसे टक्कर मारने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि तुमने हमारे खिलाफ ऐलनाबाद कोर्ट में पाइप लाइन के दो केस कर रखे हैं। इसलिए हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। वहीं इस हादसे की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन मौके पर पहुंचे और उनको नागरिक अस्पताल सिरसा लेकर गए। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। पुलिस ने सुरिंद्र की शिकायत पर जरनैल सिंह व उसके बड़ा भाई सुखवंत सिंह निवासी ओटू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।