{"_id":"5df7c4d38ebc3e87f117f0ac","slug":"toll-plaza-sirsa-news-rtk532693641","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्टैग वाहनों के बिना रूकावट निकलने के लिए लाइन से हटाए स्पीड ब्रेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्टैग वाहनों के बिना रूकावट निकलने के लिए लाइन से हटाए स्पीड ब्रेकर
विज्ञापन
फास्टैग लाइन के स्पीड ब्रेकर तोडते हुए जेसीबी।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल प्लाजा भावदीन पर सोमवार को फास्टैग लगवाने वालों की भीड़ तो लगी लेकिन टैग कम होने के चलते चालकों को बिना फास्टैग के ही लौटना पड़ा। टोल प्लाजा पर बने काउंटरों पर पर्याप्त मात्रा में टैग ही नहीं पहुंच पा रहे हैं। सोमवार को को भावदीन टोल प्लाजा पर केवल 124 फास्टैग लग पाए। टोल प्लाजा पर फास्टैग वाहनों को बिना रुकावट के निकलने देने के लिए फास्टैग लेन से स्पीड ब्रेकर को हटाने के लिए एनएचएआई ने बीते रविवार को आदेश दिए थे। जिसके बाद सोमवार को हाइब्रिड लाइनों के अलावा सभी लाइनों से स्पीड ब्रेकर को हटाया जा रहा है। ताकि फास्टैग लेन से गाड़ियों निकलने में कोई परेशानी न हो। हाइब्रिड लाइनों में बिना फास्टैग गाड़ी निकालने के लिए टोल प्लाजा अधिकारियों ने कर्मचारियों की नियुक्ति की हुई है। जो फास्टैग व बिना फास्टैग वाली गाड़ियों को लाइन की जानकारी दे रहे हैं। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा टोल प्लाजा के लिए अंतिम तिथि 15 दिसंबर रखी गई थी। लेकिन आमजन को टोल पर लगे जाम से बचाने के लिए आगामी 30 दिन यानि 14 जनवरी 2019 तक बढ़ा दी है। एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि मंत्रालय द्वारा एनएचएआई को दिशा निर्देश दिए हैं कि 14 जनवरी तक टोल प्लाजा की 25 प्रतिशत लाइनों को हाइब्रिड रखा जाए। ताकि बिना फास्टैग लगे वाहन इन लाइनों में से निकल सकें। टोल प्लाजा पर बने फास्टैग काउंटरों को कंपनियों द्वारा कम फास्टैग दिए जा रहे हैं। काउंटर कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी की तरफ से ही टैग छोटे हो रहे है। कंपनी द्वारा प्रतिदिन उन्हें जो स्टाक दिया जाता है। वहीं एक्टिव हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त शहर में बने काउंटरों से भी वाहन चालक फास्टैग की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
व्यावसायिक वाहनों पर नहीं लग रहे फास्टैग
टोल प्लाजा पर वाहनों पर टैग लगवाने के लिए फास्टैग काउंटर बनाए गए हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से व्यावसायिक वाहनों पर फास्टैग नहीं लग रहे। पेटीएम व एयरटेल कंपनियों ने टोल प्लाजा पर व्यावसायिक वाहनों के लिए फास्टैग भेजना बंद कर दिया है। जिसके चलते उन्हें परेशानी हो रही है। व्यावसायिक वाहनों के फास्टैग राशि एक्सल पर आधारित है। अधिकतर व्यावसायिक वाहन चालक सीधा बैंक के द्वारा ही फास्टैग आवेदन कर रहे हैं।