{"_id":"5df3ce2a8ebc3e87e577a144","slug":"toll-plaza-sirsa-news-rtk532252979","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर फास्टैग लगवाने के केवल दो दिन ही शेष, दो लाइनें कैश के लिए खोली जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर फास्टैग लगवाने के केवल दो दिन ही शेष, दो लाइनें कैश के लिए खोली जाएगी
विज्ञापन
टोल प्लाजा भावदीन, फाइल फोटो।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा फास्टैग लगवाने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसमें सिर्फ दो दिन ही शेष है। टोल द्वारा सभी लाइनों को फास्टैग के लिए तैयार कर लिया है। कंपनियों द्वारा वाहन चालकों को फास्टैग की सुविधा देने के लिए भावदीन व डबवाली टोल प्लाजा पर अपने कर्मचारी बैठा रखे हैं। जो टोल से निकलने वाले चालकों को फास्टैग की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से टोल प्लाजा पर फास्टैग लगवाने वालों वाहन चालकों की संख्या कम दिख रही है। ऐसे में यदि बिना फास्टैग वाहनों की संख्या ज्यादा हुई तो वाहन चालकों को जाम की समस्या भी झेलनी पड़ सकती है।
वहीं भावदीन टोल प्लाजा मैनेजर सतीश सिंह बदौरिया का कहना है कि अभी भी टोल प्लाजा से 50 प्रतिशत वाहन बिना फास्टैग के निकल रहे है। भावदीन पर फास्टैग लगाने के लिए दो कंपनियों ने काउंटर खोल रखे हैं। जो ग्राहकों को फास्टैग एक्टिव कर वाहनों पर चस्पा रहे हैं। चालकों को फास्टैग के लिए केवल 150 रुपये का भुगतान करना होगा। पेटीएम कर्मचारी चंचल कुमार ने बताया कि अब तक पेटीएम द्वारा भावदीन टोल प्लाजा पर करीब 1600 वाहनों के फास्टैग लगाए जा चुके हैं। फास्टैग लगवाने के लिए शुक्रवार को करीब 100 चालकों के वाहनों पर ही फास्टैग एक्टिव किए गए, लेकिन अंतिम दिन यह संख्या बढ़ने की संभावना है। नवंबर माह के अंतिम दिन भी एक दिन में 300 के करीब फास्टैग एक्टिव किए थे। 30 नवंबर तक करीब 1100 वाहन चालकों ने फास्टैग लगवाए थे।
टोल पर अभी भी नहीं हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट
सड़क मंत्रालय द्वारा 15 दिसंबर तक टोल को फास्टैग के लिए अपग्रेड करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही यह कहा गया था कि अगर बिना फास्टैग के कोई गाड़ी फास्ट लेन में आती है तो उसकी दोगुनी पर्ची काटी जाएगी। लेकिन एनएचएआई द्वारा अभी तक इस मामले में टोल को कोई अपडेट नहीं किया गया। टोल कांउटर पर लगे सिस्टम में ना तो कोई सॉफ्टवेयर अपडेट हुआ है और न ही संबंधित कोई गाइडलाइन दी गई है।
विज्ञापन
15 दिसंबर के बाद भी एक लाइन को कैश कांउटर के लिए रखा जाएगा
टोल मैनेजर सतीश सिंह बदौरिया ने बताया कि एनएचएआई ने 15 दिसंबर के बाद भी टोल की दो अप एंड डाउन के लिए लाइनें रखी है। इसमें से बिना फास्टैग चालकों को पर्ची देकर निकाला जाएगा। बाकी सभी लाइनों में केवल फास्टैग चालक ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में यदि बिना फास्टैग वाहनों की संख्या ज्यादा हुई तो वाहन चालकों को जाम की समस्या भी झेलनी पड़ सकती है।
एनएचएआई के निर्देशानुसार 15 दिसंबर के बाद भी टोल प्लाज पर आने और जाने के लिए एक-एक लाइन को कैश कांउटर के लिए रखा जाएगा।
सतीश सिंह बदौरिया, टोल मैनेजर भावदीन।