{"_id":"5df1338f8ebc3e87b3688c77","slug":"toll-plaza-and-roadways-sirsa-news-rtk531946127","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर बूम तोड़ने पर रोडवेज को भेजा आठ हजार रुपये के हर्जाने का पत्र ृ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर बूम तोड़ने पर रोडवेज को भेजा आठ हजार रुपये के हर्जाने का पत्र ृ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा रोडवेज के चालकों की टोल प्लाजा पर बढ़ती मनमानी को लेकर रोडवेज विभाग को एक शिकायत पत्र भेजा है। टोल मैनेजर में शिकायत पत्र में टोल पर मनमानी करने दौरान हुए आठ हजार रुपये के घाटे का भी जिक्र किया है। शिकायत पत्र देने के बाद भी अभी तक रोडवेज ने कोई जवाब नहीं दिया है। जिसको लेकर रोडवेज और टोल प्लाजा अधिकारियों के बीच शुक्रवार को बैठक तय हुई है।
बीती 25 सितंबर 2019 को टोल प्लाजा भावदीन के मैनेजर ने रोडवेज को एक शिकायत पत्र लिखा। पत्र अनुसार टोल मैनेजर ने लिखा है कि करीब चार से पांच दिन पहले भावदीन टोल प्लाजा पर हरियाणा रोडवेज के चालक और परिचालक टोल कर्मचारियों के साथ टोल के आधे रुपये देने को लेकर बहस करने लगे। वहीं अगले दिन हरियाणा रोडवेज के एक चालक ने टोल टैक्स पर लगे बुम को तोड़ दिया। जिसकी कीमत करीब आठ हजार रुपये है। जो बहुत ही गंभीर मुद्दा है। वहीं टोल मैनेजर ने हरियाणा रोडवेज को पत्र में लिखा कि उनके टोल पर इस तरह की अशांति और हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे। टोल मैनेजर ने अधिकारियों को कहा कि वह इस मामले को गंभीरता से लेकर समस्या का समाधान करें।
रोडवेज ने नहीं भेजा अभी तक कोई जवाब
टोल मैनेजर द्वारा पत्र को भेजे हुए दो महीने से भी ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन रोडवेज विभाग ने अभी तक इसका कोई जवाब टोल प्लाजा मैनेजर को नहीं भेजा है। टोल प्लाजा मैनेजर ने शुक्रवार को रोडवेज अधिकारी को बुलाकर एक बैठक तय की है।
विज्ञापन
वहीं जीएम केआर कौशल का कहना है कि वे कई दिनों से मेडिकल लीव पर हैं। इसलिए इस पर कुछ नहीं कह सकते।