फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Today is the last chance to file an objection regarding the voter list, the former councilor sent a complaint, told the figures wrong

मतदाता सूची को लेकर आपत्ति दर्ज करने का आज आखिरी मौका, पूर्व पार्षद ने भेजी शिकायत, आंकड़ों को बताया गलत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to file an objection regarding the voter list, the former councilor sent a complaint, told the figures wrong
नगर परिषद कार्यालय सिरसा। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। पंचायत चुनाव के बाद अब प्रशासन ने नगर परिषद चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के सभी वार्डों की मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। अब शहरवासियों से इस सूची को लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं। पूर्व पार्षद ने इस संबंध में शिकायत भी भेजी है और सर्वे को गलत बताया है। इसके अलावा नई वार्डबंदी को लेकर भी कई पूर्व पार्षदों ने न्यायालय में चुनौती दी है।
विज्ञापन

जल्द ही नगर परिषद के चुनाव करवाए जाने हैं, लेकिन अभी तक सरकार इस संबंध में फैसला नहीं ले पाई है। सिरसा नगर परिषद और कालांवाली नगर पालिका की नई वार्डबंदी होने के कारण चुनाव होने में देरी हुई। ऐसे में पंचायत चुनाव होते ही अब प्रशासन ने नगर परिषद चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सिरसा नगर परिषद के सभी वार्डों की सीमाएं निर्धारित होने के बाद अब वोटर लिस्ट भी अपडेट कर दी गई है। नई सूची सार्वजनिक कर दी गई है और आमजन से आपत्तियां मांगी गई हैं। आमजन बुधवार तक आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। वोटर सूची नगर परिषद कार्यालय में उपलब्ध है।
विज्ञापन

उठने लगे विवाद, पूर्व पार्षद ने भेजी शिकायत
नई वार्डबंदी के सर्वे पर हुए विवाद के बाद अब मतदाता सूची को लेकर भी आपत्तियां आने लगी हैं। पूर्व पार्षद विकास जैन ने इस संबंध में नगर परिषद के प्रशासक और कार्यकारी अधिकारी को शिकायत भेजी है। उन्होंने सर्वे पर ही सवालिया निशान लगाए हैं। विकास जैन ने अपनी शिकायत में बताया है कि नई वोटर लिस्ट 10 नवंबर को जारी की गई है, इसमें कई अनियमितताएं हैं। उन्होंने बताया कि सर्वे के अनुसार वार्ड 14 में कुल 7791 जनसंख्या दर्शाई गई है और मतदाता सूची में 7534 मतदाता बताए गए हैं। उन्होंने कहा है कि वोटर लिस्ट में भारी गलतियां हैं। इसी प्रकार वार्ड चार में भी अनियमितताएं हैं। वार्ड चार में जनसंख्या 7627 दर्शाई गई है, जबकि कुल वोटर केवल 2660 दर्शाये गए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि इसमें गलतियां हैं। इसलिए उन्हें सुधारा जाए। पूर्व पार्षद विकास जैन ने वार्ड 26 में भी आंकड़ों में अस्पष्टता है। वार्ड 26 में जनसंख्या 6580 मतदाता संख्या 6115 दर्शाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये वार्डबंदी सर्वे और वोटर लिस्ट कार्यालयों में बैठकर तैयार कर दी गई है। इसलिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई वार्डबंदी का मामला न्यायालय में विचाराधीन
जिला प्रशासन की ओर से नई वार्डबंदी का भी सर्वे करवाया गया था। इस पर विवाद हो गया। पूर्व पार्षदों ने आपत्ति दर्ज कराई तो आरोप है कि अधिकारियों ने उनकी आपत्तियों को दर किनार किया और नई वार्डबंदी को बिना दुरुस्त करवाए लागू कर दिया। इसलिए विकास जैन, विकास गुज्जर सहित अन्य कई पार्षद न्यायालय में चले गए। अब मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

नगर परिषद चुनाव से पहले मतदाता सूची तैयार की गई है। इसके लिए आपत्तियां मांगी गई थी। बुधवार को इसके लिए आखिरी मौका है। इसके बाद आगामी प्रक्रिया चलाई जाएगी। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed