फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   To save the lives of their loved ones, the oxygen cylinders themselves are reaching the fourth floor

अपनों का जीवन बचाने के लिए परिजन खुद चौथी मंजिल तक पहुंचा रहे ऑक्सीजन सिलिंडर

Wed, 28 Apr 2021 10:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
To save the lives of their loved ones, the oxygen cylinders themselves are reaching the fourth floor
सिरसा। जिले में अब ऑक्सीजन सप्लाई की स्थिति सामान्य होने लगी है, लेकिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से खाली ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी हो गई है। हालांकि मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेडों की संख्या बढ़ाई जा रही है, लेकिन खाली सिलिंडर न मिलने से मरीजों के तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन के सिलिंडर और कर्मचारियों की कमी होने से मरीज के परिजन खुद चौथी मंजिल तक अपनों का जीवन बचाने के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में अब 60 कोरोना संक्रमितों का उपचार चल रहा है। मरीजों को 24 घंटे ऑक्सीजन की जरूरत होने के कारण दिनभर खाली ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाने और अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजन दौड़े फिर रहे हैं। नागरिक अस्पताल की चौथी मंजिल पर आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। लिफ्ट और अन्य कोई व्यवस्था न होने के कारण मरीजों के परिजन दिनभर ऑक्सीजन की सप्लाई पहुंचाते नजर आए। वहीं कर्मचारियों की ओर से अधिक ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग की जाती है तो उन्हें भी कम सिलिंडर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

परिजन बोले- नहीं है कोई और रास्ता
मरीजों के परिजनों ने बताया कि उनके परिवार का सदस्य बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। कर्मचारी कम होने के कारण उन्हें ही ऑक्सीजन सिलिंडर चौथी मंजिल पर बने आइसोलेशन वार्ड तक पहुंचाने पड़ रहे हैं। दिन और रात को यही प्रक्रिया चल रही है। जरूरत अनुसार सिलिंडर तो मिल रहा है, लेकिन इमरजेंसी होती है तो अधिक सिलिंडर नहीं मिलता। बार-बार सिलिंडर ले जाने और लाने में चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कोई और रास्ता भी तो नहीं है। लोगों ने कहा कि अस्पताल की ऊपर की मंजिल की बजाय किसी स्कूल और अन्य स्थान पर मरीजों को शिफ्ट किया जाए, ताकि इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed