फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   To escape from the attackers, the young man ran towards the highway, died due to being hit by a truck

हमलावरों से बचने के लिए युवक हाईवे की तरफ दौड़ा, ट्रक की चपेट में आने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
To escape from the attackers, the young man ran towards the highway, died due to being hit by a truck
कोटली में हमले के दौरान घायल हुआ युवक अस्पताल में उपचाराधीन - फोटो : Sirsa
सिरसा। हिसार रोड स्थित कोटली गांव के पास शनिवार देर रात को बाइक सवार दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने डंडों और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। एक युवक जान बचाने के लिए हाईवे की तरफ दौड़ा तो तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे बैठे युवक के हाथ, पैर, सिर और पीठ पर गहरी चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना डिंग थाना पुलिस को दी गई है। घटना शनिवार देर रात साढ़े 10 बजे की है।
विज्ञापन

मृतक के भाई कर्मा सिंह ने बताया कि 20 वर्षीय उसका भाई श्रवण और 18 वर्षीय उसके चाचा का लड़का निशान रात को कोटली से ऐलनाबाद के लिए बाइक पर निकले थे। दोनों किराये का ट्रैक्टर चलाते हैं। रास्ते में उनका किसी अज्ञात युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। उक्त युवकों ने उन पर हमला कर दिया। अज्ञात हमलावरों ने पहले बाइक के पीछे बैठे निशान सिंह के सिर में डंडा मारा था। जिसके कारण वह मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया। जिसके बाद श्रवण उसे बचाने के लिए भागा तो उक्त हमलावर भी उसके पीछे दौड़ पड़े। श्रवण अपनी जान बचाने के लिए हाईवे की तरफ दौड़ा तो तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि निशान सिंह के हाथ, पैर, पीठ और सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। उसके शरीर पर अब 52 टांके लगे है और उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल छोड़ जान बचाने के लिए भाग था श्रवण
कोटली से हाईवे की तरफ जाते समय हमलावरों ने युवकों पर हमला किया था। हमले के बाद श्रवण का मोटरसाइकिल भी गोशाला की दीवार के पास गिर गया और जान बचाने के लिए वह नेशनल हाईवे की तरफ दौड़ा था। जिसके बाद तेज रफ्तार ट्रक द्वारा कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल निशान ने पेट्रोल पंप पर पहुंच परिजनों को दी मामले की जानकारी
हमले में घायल हुए निशान जब होश में आया तो वह कोटली के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा और उसने फोन कर अपने पिता काकू को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद श्रवण के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। निशान के शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं। निशान के शरीर पर 52 टांके लगे है।

मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का साथी अभी घायल है। जिसके स्वस्थ होने के बाद पूरे मामले की जानकारी मिल पाएगी। ट्रक की चपेट में आने के कारण श्रवण की मौत हुई है। पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
कपिल अहलावत, डिंग थाना प्रभारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed