{"_id":"615b413b8ebc3ef8c3795101","slug":"to-demand-completion-of-the-college-building-construction-the-girl-students-jammed-for-two-hours-on-rania-marg-sirsa-news-hsr61357548","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के भवन निर्माण को पूरा करवाने की मांग को लेकर छात्राओं ने रानियां मार्ग पर लगाया दो घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज के भवन निर्माण को पूरा करवाने की मांग को लेकर छात्राओं ने रानियां मार्ग पर लगाया दो घंटे जाम
विज्ञापन
रानियां मुख्य मार्ग पर खड़ी होकर प्रदर्शन करती छात्राएं।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। राजकीय महिला कॉलेज रानियां की छात्राओं ने नए भवन की मांग को लेकर रोड जाम कर नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे के रोड जाम के बाद तहसीलदार हरीश कुमार के आश्वासन पर छात्राओं ने जाम खोला। छात्राओं की मांग है कि उन्हें महिला महाविद्यालय के लिए बनाई गई इमारत को पूरा करवाया जाए और नए सत्र की कक्षाएं वहां लगाई जाए।
राजकीय महिला कॉलेज रानियां की स्नातक कक्षाओं की करीब 450 छात्राएं कॉलेज की इमारत खंडहर होने के चलते एक राजकीय स्कूल के 4 कमरों में बैठ कक्षाएं लगा रही है। हालांकि इमारत तैयार है लेकिन उसमें अभी भी बिजली संबंधित कार्य होना बाकी है व अन्य सामान खरीदना जाना है जिसके लिए बजट की कमी आ रही है। अवस्था के विरोध में सोमवार को छात्राओं ने रानियां रोड पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर तहसीलदार हरीश कुमार आए और छात्राओं की समस्या जानी।
सरबजीत, मनदीप, कमल आरती, अनु, प्रियंका, सिमरजीत कैलाश ने बताया कि स्नातक के तीन संकायों में करीब 450 छात्राएं है अस्थायी जगह होने के चलते छात्राएं कक्षाओं में पूरी नहीं आती और उन्हें कमरे में खड़े रहकर कक्षाएं लगानी पड़ती है। विद्यालय में शौचालय का प्रबंध अच्छा नहीं है दरवाजे टूटे हुए हैं और छात्राओं सेनेटरी पैड को रखने तक की सही व्यवस्था नहीं है। तहसीलदार हरीश कुमार ने कहा कि कॉलेज निर्माण को लेकर जिला प्रशासन कुछ नहीं कर सकता, नए कॉलेज भवन के निर्माण कार्य को पूरा करवाने को लेकर सरकार को सूचित कर दिया जाएगा। दो घंटे लंबे जाम के बाद सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीएम के सहयोग के आश्वासन पर छात्राओं ने पांच दिन का समय देते हुए जाम को खोल दिया।
विज्ञापन
कॉलेज के नए भवन का निर्माण कार्य पूरा करवाने को लेकर सरकार से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। सरकार द्वारा 25 सितंबर को 4 सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी, जिसने अभी तक रिपोर्ट तैयार नहीं की है।
-महेंद्र प्रदीप, प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज रनियां।