फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   jambhani harikatha from 19 september

Sirsa News: सक्ताखेड़ा में 19 से 21 सितंबर तक चलेगी जाम्भाणी हरिकथा

Mon, 14 Sep 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 14 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
jambhani harikatha from 19 september
शहीद माता अमृता देवी व 363 शहीदों के 296वें शहीदी दिवस की स्मृति में आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गांव सक्ताखेड़ा में 19 से 21 सितंबर तक जाम्भाणी हरिकथा, श्रद्धांजलि सभा और पर्यावरण संरक्षण प्रचार कार्यक्रम होगा। यह आयोजन शहीद माता अमृता देवी व 363 शहीदों के 296वें शहीदी दिवस की स्मृति में किया जा रहा है। ब्रह्मलीन स्वामी राजेन्द्रानंद की पुण्य स्मृति में कार्यक्रम है।
समस्त ग्रामवासी और बिश्नोई समाज सक्ताखेड़ा इसका आयोजन कर रहा है। बिश्नोई सभा डबवाली के सचिव इंद्रजीत बिश्नोई ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया। इसका लक्ष्य शहीदों के बलिदान को नमन करना है। गुरु जंभेश्वर महाराज के पर्यावरण संरक्षण और जीव रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

मुकाम धाम से कथावाचक स्वामी अखिलेश मुनि जाम्भाणी हरिकथा सुनाएंगे। वे श्रद्धालुओं को गुरु जंभेश्वर महाराज की शिक्षाओं और बिश्नोई समाज की पर्यावरण संरक्षण परंपरा से अवगत करवाएंगे। कार्यक्रम शहीद माता अमृता देवी बिश्नोई चौक, सक्ताखेड़ा में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की रूपरेखा और अतिथि
कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन दोपहर में हरिकथा होगी और 20 सितंबर को रात में जागरण का आयोजन है। 21 सितंबर को सुबह हवन, स्वामी राजेन्द्रानंद को श्रद्धांजलि, प्रवचन और प्रसाद वितरण होगा। सीआईए डबवाली प्रभारी शैलेन्द्र बिश्नोई मुख्य अतिथि होंगे। नगर परिषद अध्यक्ष टेकचंद छाबड़ा, राइस मिल यूनियन डबवाली के अध्यक्ष अरिहंत कुमार जैन और प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार पारिक विशिष्ट अतिथि होंगे। इसकी अध्यक्षता उद्योगपति अजनीश कुमार कैनेडी करेंगे। इंद्रजीत बिश्नोई ने क्षेत्रवासियों से शहीदों को श्रद्धांजलि देने और पर्यावरण, जीव रक्षा तथा प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed