फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   To avail the benefits of the schemes of the Fisheries Department, it is necessary for the fish farmers to register online.

इंटरनेट के दौर में सतर्क रहने की आवश्यकता : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
To avail the benefits of the schemes of the Fisheries Department, it is necessary for the fish farmers to register online.
सिरसा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि आज के आधुनिक जीवन में हम लोगों को किसी भी चीज के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त करनी होती है। हम इंटरनेट के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। हम वर्तमान में टेक्नोलॉजी के इस दौर में इतने तेजी से गुजर रहे हैं कि इंटरनेट के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जितनी तेजी से हम इस डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं। हम सब लोगों की इंटरनेट पर निर्भरता भी उतनी ही बढ़ गई है। इसके साथ-साथ साइबर ठगी के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसलिए हमें पूरी तरह से सतर्क रहने की आवश्यकता है। साइबर अपराधी ठगी करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं, इसलिए आमजन समझदारी और सावधानी से ही साइबर अपराधियों के चंगुल से अपने आपको बचा सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों के पास किसी अंजान नंबर से काल कर खुद को आपका परिचित बताते हैं। इसके बाद किसी तीसरे व्यक्ति के पास अपनी पेमेंट रुकी होने की बात कहकर खातों में पैसे भेजने की बात कह कर आपके मोबाइल पर ओटीपी या क्यूआर कोड भेजते हैं। यदि आपके पास आए ओटीपी को किसी दूसरे व्यक्ति को शेयर करते हो अथवा उनके की ओर से भेजे गए क्यूआर कोड को स्कैन करते हैं। ऐसे में आपके बैंक खाते में से पैसे ट्रांसफर कर आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं, इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed