फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer leader Rakesh Tikait gave controversial statement in Sirsa

राकेश टिकैत का बयान: यूपी चुनाव में होगी किसी बड़े हिंदू नेता की हत्या, हिंदू-मुसलमानों को लड़वाना चाहती है आरएसएस

Tue, 31 Aug 2021 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Aug 2021 11:32 PM IST
सार

सिरसा में राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने 2022 में किसानों की आय दोगुना करने का नारा दिया था लेकिन अभी तक उनकी आय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। अब किसान एक जनवरी 2022 से अपनी फसलों को दो गुना दाम पर ही बेचेंगे।

विज्ञापन
Farmer leader Rakesh Tikait gave controversial statement in Sirsa
राकेश टिकैत, किसान नेता - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

किसान नेता राकेश टिकैत ने हरियाणा के सिरसा में कहा कि बीजेपी बहुत ही खतरनाक पार्टी है। बीजेपी ने अपनी पार्टी के ही बड़े नेताओं को घरों में कैद कर दिया है और उनके घरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी है। वह अब एक बयान देने के लायक भी नहीं रहे। यूपी चुनाव में भी सरकार बड़े हिंदू नेता पर हमला कर हिंदू और मुस्लिम को आपस में लड़वाना चाहती है। आरएसएस से जुड़े लोग यह सब कुछ पहले से ही प्लान करके बैठे है। इसलिए बीजेपी से बचना बहुत ही जरूरी है।

विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा कि 'जब भी उत्तर प्रदेश में चुनाव होंगे, किसी बड़े हिंदू नेता की हत्या होगी। बच के रहना, ये आरएसएस के लोग आपकी हत्या करवाने का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड चुनाव में फिर हिंदू-मुस्लिम करवाएंगे। किसी बड़े हिंदू नेता की हत्या करवा के ये चुनाव जीतना चाहते हैं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार पुरानी तकनीक अपनाकर करती है फसलों के भाव तय
टिकैत ने कहा कि किसानों की फसलों के भाव वह लोग बड़े भवनों में बैठकर तय करते है, जिन्हें जमीनी हकीकत की जानकारी तक नहीं है। किसान की फसलों के भाव बैलों द्वारा 160 दिन खेत में काम को जोड़कर तय की जाती है। जबकि 365 दिन बैलों के संभालने और उन्हें खिलाने के दिनों को नहीं जोड़ा जाता। जब किसान का अनाज मंडी में पहुंचता है तो व्यापारी माल खराब होने की जानकारी दे उसका सस्ता दाम देते है और वहीं अनाज आटा बनकर जब दुकानों में पहुंचता है तो वह तीन से चार गुना बढ़ जाता है। दिल्ली को किसानों ने चारों तरफ से घेरा हुआ है।


दिनभर अलर्ट पर रहा सिरसा प्रशासन
सिरसा में किसान नेता राकेश टिकैत की जनसभा को लेकर जिला प्रशासन दिनभर अलर्ट रहा। पुलिस की निगरानी में जनसभा हुई और किसी भी तरह की अनहोनी स्थिति से निपटने के लिए आरएएफ की एक कंपनी भी तैनात की गई। 200 से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट भी डायवर्ट करना पड़ा। यहां संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने दवाखाना का उद्घाटन किया। दोपहर के डेढ़ बजे मुख्य अतिथि राकेश टिकैत कार्यक्रम में पहुंचे।

किसान नेता राकेश टिकैत ने आधे घंटे के भाषण के दौरान सरकार की नीतियों पर निशाना साधा और करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों ने निंदा की। उन्होंने कहा कि देश में तालिबानी मिलने शुरू हो चुके हैं। तालिबान का कमांडर करनाल में मिला है और उनके साथियों की तलाश करना बाकी है। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। किसान अपने ट्रैक्टरों पर लोहे के एंगल लगवाकर तैयार रखे। पूरे देश में किसानों के ट्रैक्टरों की चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed