फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Throw chill powder agent eye take one lakh Rs

एजेंट की आंखों में मिर्च डालकर एक लाख लूटे

Sun, 02 Apr 2017 12:26 AM IST
amarujala/Sirsa
amarujala/Sirsa Updated Sun, 02 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
उपमंडल के गांव देसुजोधा में शुक्रवार सायं एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एजेंट की आंखों में दो अज्ञात युवकों ने मिर्च पाउडर डालकर उसके बैग में रखी लाखों रुपये की राशि लूट ली। शहर पुलिस ने एजेंट की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 मूलरूप से मथुरा उत्तर प्रदेश के गांव कोसीकलां निवासी मोहन लाल ने बताया कि वह डबवाली में रह रहा है और दिल्ली की एक कंपनी में बतौर सीएसओ के पद पर कार्यरत है। उनकी कंपनी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के लिए 25 हजार रुपये का लोन देती है। जिससे वह सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, पशु पालन, किरयाना शॉप और अन्य कार्य कर अपना रोजगार चलाती हैं। विभिन्न गांवों के अलावा गांव देसूजोधा में उनके सात सेंटर बने हुए हैं। जिनमें लगभग 160 महिलाएं कार्यरत हैं। शुक्रवार देर सायं वह गांव देसूजोधा में लोन की किस्त लेने के लिए आया हुआ था। इस दौरान वह जसविंद्र कौर के घर किस्त लेने के लिए पहुंचा। मकान मालकिन लोन लेने वाली अन्य महिलाओं को किस्त जमा करवाने के लिए बुलाने चली गई। इसी दौरान वहां पर दो युवक आए जिन्होंने अपने मुंह ढापे हुए थे। उन्होंने आते ही उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। जिससे उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। उक्त युवक उसके बैग में रखे एक लाख पांच हजार 760 रुपये की राशि लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन


 शोर सुनकर जसविंद्र कौर वापस आई। उसने देखा कि मोहन लाल दर्द से तिलमिला रहा है। उसने उसे संभाला। जब उसकी नजर कमरे में रखे संदूक पर गई तो देखा कि वह खुला पड़ा है और उसमें रखे उसके 42 हजार रुपये भी गायब हैं। आसपास के लोगों ने एजेंट मोहन लाल को उपचार के लिए डबवाली के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया। घटना की सूचना पाकर उसके अन्य सहयोगी मौके पर पहुंचे और इस संबंध में थाना शहर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच कर रहे थाना शहर के एएसआई प्रेम कुमार ने बताया कि पुलिस ने कंपनी के एजेंट मोहन लाल की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ धारा 392, 394 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed