{"_id":"6890f71ce40af765f40e2d83","slug":"three-youths-robbed-a-pnb-cashier-attacked-him-and-fled-with-the-money-sirsa-news-c-128-1-svns1027-141989-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पीएनबी के कैशियर से लूट, हमला कर रुपये छीनकर भागे तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पीएनबी के कैशियर से लूट, हमला कर रुपये छीनकर भागे तीन युवक
विज्ञापन
घायल नीरज कुमार।
सिरसा। शहर के कल्याण नगर में पंजाब नेशनल बैंक के कैशियर पर बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। हमलावर कैशियर से साढ़े 12 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल को राहगीरों ने नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया।
कल्याण नगर निवासी नीरज कुमार गांव बाजेकां स्थित पीएनबी की ब्रांच में कैशियर के पद पर कार्यरत है। नीरज ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े पांच बजे वह ड्यूटी समाप्त करके स्कूटी पर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कल्याण नगर की गली नंबर पांच में बाइक पर सवार होकर तीन अज्ञात युवक आए और उसे रोक लिया।
इसके बाद युवकों ने उसपर डंडों से हमला कर दिया। हमलावर उसकी कमीज की जेब में पड़े साढ़े 12 हजार निकालकर ले गए। नीरज का कहना है कि हमले के दौरान उसका पर्स भी नीचे गिर गया था। हमलावरों ने पर्स देख भी लिया, लेकिन उन्हें केवल रुपयों से मतलब था, जो वे जेब से निकालकर ले गए। नीरज का कहना है कि हमलावर नशेड़ी थे, ऐसा लगता है कि उनको नशा पूर्ति के लिए रुपयों की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने उसपर हमला किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शहर थाना प्रभारी संदीप सिंह का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।