फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three youths from Odhan area arrested in Ganganagar in case of cyber fraud.

Sirsa News: साइबर ठगी के मामले में ओढां क्षेत्र के तीन युवक गंगानगर में गिरफ्तार

Wed, 13 Sep 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 13 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three youths from Odhan area arrested in Ganganagar in case of cyber fraud.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां। साइबर ठगी के मामले में राजस्थान की गंगानगर पुलिस ने ओढां थाना क्षेत्र के तीन युवकों को अबोहर रोड पर ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लाखों रुपये तथा कई डेबिट कार्ड व पास बुक बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान गांव नुहियांवाली निवासी सुग्रीव, आजाद व राजपुरा निवासी जसवंत राजपूत के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस साइबर ठगी की घटनाओं को लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

गंगानगर के एसपी विकास शर्मा ने बताया कि पुलिस ने होंडा सिटी कार सवार तीनों आरोपियों को गंगानगर में अबोहर रोड पर ओवरब्रिज के पास से काबू किया है। आरोपियों से 4 लाख 34 हजार रुपये, विभिन्न बैंकों के 16 डेबिट व क्रेडिट कार्ड व 2 पासबुक, 2 चेकबुक व 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। विकास शर्मा के मुताबिक उक्त आरोपी साइबर ठगों द्वारा जिन खातों में ठगी के पैसे ट्रांसफर किए जाते थे, उनसे अपने खातों में ट्रांसफर कर बाद में एटीएम से पैसे निकलवाकर ठगों तक पहुंचाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed