फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three robbers get seven years' imprisonment; The car was looted by putting chilli powder in the driver's eyes and attacking him with a knife.

Sirsa News: तीन लुटेरों को सात साल का कारावास<bha>;</bha> चालक की आंखों में मिर्च का पाउडर डाल चाकू से हमला कर लूटी थी कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three robbers get seven years' imprisonment; The car was looted by putting chilli powder in the driver's eyes and attacking him with a knife.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चालक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर चाकू की नोक पर कार छीनने के तीन दोषियों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने सात साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों को 11,000 रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर आठ माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।



मामले के अनुसार जिला अलीगढ़ यूपी के गांव ददार अतरोल निवासी योगेश कुमार दिल्ली स्थित इंडियन टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी में नौकरी करता था। वह 16 जुलाई 2018 की शाम नई दिल्ली पहाड़गंज रेलवे स्टेशन के पास खड़ा था। इसी दौरान कंपनी की ओर से फोन आया कि तीन यात्रियों को सिरसा से 30 किलोमीटर आगे रिफाइनरी तक ले जाना है।
विज्ञापन


इसके बाद तीन युवक उसकी कार में बैठ गए। रात 10:30 बजे यह कार सिरसा के देसुमलकाना नाके के पास पहुंची। इसी दौरान एक युवक ने कहा कि उसे लघुशंका करनी है। योगेश ने सड़क किनारे कार रोकी तो तीनों युवक कार से नीचे उतर गए। अचानक एक युवक ने पीछे से आकर उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद तीनों युवकों ने उसे कार से नीचे उतारा और चाकू से हमला कर दिया। इससे योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक उसे छोड़कर कार लूटकर फरार हो गए।


कालांवाली थाना पुलिस की जांच के दौरान उक्त कार पंजाब पुलिस को फूलो के पास मिली। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में गांव पन्नीवाला मोरिका निवासी बलकार सिंह, गगनदीप सिंह और विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। लोक अभियोजक पलविंद्र सिंह ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा ने बुधवार को तीनों दोषियों को सात साल कैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed