फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three persons, including two children, injured after being hit by a private bus

प्राइवेट बस की चपेट में आने से कार सवार दो बच्चों सहित तीन लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three persons, including two children, injured after being hit by a private bus
कालांवाली में हादसे के बाद जुटी भीड़। - फोटो : Sirsa
कालांवाली। डबवाली रोड पर स्थित बिशनमल जैन सरस्वती विद्या मंदिर के सामने डबवाली की तरफ से आ रही बस की चपेट में कार सवार आ गए। जिससे कार सवार दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए। वहीं हादसे का पता चलते ही घायल पक्ष के लोगों ने स्थानीय बस स्टैंड पर पहुंचकर डंडे मारकर बस के शीशे तोड़ दिए। हालांकि घायल पक्ष के लोगों ने प्राइवेट बस के शीशे तोड़ने से इनकार किया है। घटना के बाद कालांवाली पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

घायल पक्ष के लोगों तरसेम सिंह, राजा सिंह, सुखू सिंह, तरसेम सिंह, हरप्रीत सिंह व अन्य ने बताया कि काला सिंह अपने 12 वर्षीय बेटे एकम और लगभग 8 वर्षीय भतीजे हरप्रीत सिंह को कालांवाली में दवाई दिलाने के लिए आ रहा था। जैसे ही वह बिशनामल स्कूल के सामने पहुंचा। तब डबवाली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। बस की टक्कर के बाद कार असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में काला सिंह, बेटा एकम सिंह और भतीजे हरप्रीत सिंह को काफी चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए कालांवाली के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां से काला सिंह व उसके भतीजे हरप्रीत सिंह को गंभीर हालत देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना का पता लगते ही घायल काला सिंह के पक्ष के अनेक लोग बस स्टैंड पर पहुंच गए और रोष स्वरूप बस के आगे व साइड के कई शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। बस के शीशे तोड़ने की घटना बस स्टैंड पर लगे कैमरों में भी कैद हो गई है। हादसे का पता चलते ही कालांवाली पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। अभी तक घटना को लेकर कोई शिकायत या रुक्का नहीं आया है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। जैसे ही कोई शिकायत या रुक्का आता है, उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओमप्रकाश, थाना प्रभारी कालांवाली

कालांवाली में हादसे के बाद खड़ी बस और टूटे पड़े शीशे।

कालांवाली में हादसे के बाद खड़ी बस और टूटे पड़े शीशे।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed