{"_id":"6444255d1336ab431405c48c","slug":"three-miscreants-looted-31-thousand-rupees-by-pointing-pistol-at-liquor-contract-worker-sirsa-news-c-21-1-113346-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तीन बदमाशों ने शराब ठेके के कारिंदे पर पिस्तौल तानकर लूटे 31 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तीन बदमाशों ने शराब ठेके के कारिंदे पर पिस्तौल तानकर लूटे 31 हजार रुपये
Sat, 22 Apr 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव ढुकड़ा स्थित एक शराब ठेके पर तीन बदमाशों ने तेजधार हथियार से कारिंदे पर हमला कर दिया। इसके बाद पिस्तौल तानकर गल्ले से 31940 रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मानक दिवान निवासी राजीव ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से शराब ठेके पर काम कर रहा है। उसके साथ विनय कुमार सिंह व रतन सिंह भी नौकरी करते हैं। शुक्रवार रात्रि करीब नौ बजे लाइट का कट लगा हुआ था। इस दौरान वह विनय कुमार के साथ ठेके में बैठा था। रात्रि करीब 10 बजे दो युवक ठेके पर आए और शराब की बोतल का दाम पूछा। इसके बाद युवक चले गए। इस दौरान वे दोनों नकदी एकत्रित करने लग गए। कुछ देर बाद तीन युवक आए। एक युवक ने तेजधार हथियार से उसपर वार किया। दूसरे युवक ने उन्हें पिस्तौल दिखाई और तीसरे युवक ने गल्ले से 31940 रुपये निकाल लिए। इसके बाद युवक बाहर से कमरे का गेट बंद कर भाग गया। जब कैश लेने वाली गाड़ी आई तो उन्होंने दरवाजा खोला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट की धारा लगाकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ठेके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।