Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three grain markets receive 4,815 quintals of paddy ahead of Diwali holiday

Sirsa News: तीन अनाज मंडियों में दिवाली की छुट्टी से पहले 4,815 क्विंटल धान की आवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Three grain markets receive 4,815 quintals of paddy ahead of Diwali holiday
सिरसा। मंडी में धान की ट्राली खाली करते हुए किसान। संवाद
सिरसा। जिले में दिवाली के पर्व के चलते आगामी तीन दिनों तक मंडी में काम बंद रहेगा। ऐसे में मंडी में आवक के बंद होने के साथ मंडी में बोली व आदि काम भी बंद रहेंगे। वहीं, मंडी में धान की निजी उठान का कार्य जारी रहेगा। जिले की तीन अनाज मंडियों में दिवाली की छुट्टी से पहले शुक्रवार को 4,815 क्विंटल धान की आवक हुई है।
विज्ञापन

सिरसा मंडी में 2,556 क्विंटल, ऐलनाबाद से 795 क्विंटल, रानियां मंडी से 1,463 क्विंटल धान की आवक हुई है। वहीं, पीआर धान की छह मंडियों में 17,231 क्विंटल की आवक हुई है। सिरसा मंडी में 2,342 क्विंटल, डिंग में 114, रानियां में 837, ऐलनाबाद में 398, कालांवाली में 7631 व डबवाली मंडी में पीआर धान की 5,906 क्विंटल की आवक हुई है। पीआर धान की कुल आवक 1,12,217 क्विंटल की हुई है। इसमें से 39,062 क्विंटल धान की उठान हो चुकी है जबकि 73,154 क्विंटल की उठान होना बाकी है।
विज्ञापन

अब तक 21,869 किसानों के टोकन काटे गए
जिले की 27 मंडियों में अब तक 21,869 किसानों के टोकन काटे गए हैं। वहीं, जिले में अब तक धान की फसल की 13 लाख 52 हजार 685 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। वहीं, मंडियों में अब तक 9,99,733 क्विंटल के करीब खरीद हो चुकी है। दिवाली पर्व के मद्देनजर जिले के किसानों व मजदूरों की ओर से तीन दिनों तक न तो खेतों में कटाई की जाएगी और न ही मंडी में मजदूरों की ओर से काम किया जाएगा। ऐसे में जिले की मंडियों में तीन दिनों तक काम पूरी तरह से बंद रहेगा। वहीं, मंडी में दिवाली के बाद कटाई करके आने वाले धान के लिए जगह बनाने के लिए बाहरी लेबर की ओर से मंडी में उठान कार्य तेजी से हो सकता है। जिससे कि मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed