फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three days later open bank, trouble remains the same, only 33 went to ATM

तीन दिन बाद खुले बैंक, परेशानी जस की तस, मात्र 33 एटीएम चले

Wed, 14 Dec 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 14 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। तीन दिनों की छुट्टियों के बाद मंगलवार को जैसे ही बैंक खुले तो लोगों की लंबी लाइनों बैंकों के समक्ष लग गई। दिन भर लाइनें कम नहीं हुई। तीन दिन तक कैश न मिलने के कारण आज बैंकों में कैश के लिए मारामारी अधिक देखी गई। मंगलवार को जिले के 181 में से मात्र 33 एटीएम ही चले जिस कारण एटीएम के बाहर भी लंबी लाइनें लगी रही। हालांकि आज बैंक खुलने से लोगों को कुछ राहत मिली पर कैश के लिए परेशानी जस की तस ही देखी गई।
विज्ञापन

कैश के लिए बैंकों में अफरा-तफरी का माहौल जारी है। आज तीन दिनों की छुट्टियों के बाद बैंक खुले तो लोगों की भीड़ लग गई। कैश वाली लाइनें इतनी लंबी थी कि बैंकों के बाहर तक लोग लाइनों में दिखाई पड़े। घंटों तक इंतजार करने के बाद लोगों का नंबर लगा तो निर्धारित राशि 24 हजार रुपये नहीं मिल पाए। बैंकों में शाम तक भीड़ देखी गई। सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस कर्मियों की बैंकों में तैनाती की गई थी। इसी प्रकार जो एटीएम चल रहे थे उनके बाहर भी पुलिस कर्मी तैनात रहे। कुछ बैंकों में बारी को लेकर लोगों में धक्का-मुक्की भी होती रही। लोग कैश के लिए परेशान होते रहे। इससे पूर्व तीन दिनों तक बैंकों की छुट्टियां होने के कारण लोगों को कैश नहीं मिल सका। इन तीनों दिनों में एटीएम भी सहारा नहीं बन सके। इसी प्रकार बैंक खुलने के बाद भी सभी एटीएम नहीं चल पाए हैं। आज मात्र 33 एटीएम चले जबकि जिले भर में 181 एटीएम हैं। 148 एटीएम कैश न डाले जाने के कारण सफेद हाथी बने रहे। खास कर ग्रामीण क्षेत्र में कैश की परेशानी अधिक हो रही है क्योंकि अधिकतर गांवों में तो बैंक ही नहीं हैं और जहां बैंक हैं वहां इतनी भीड़ है कि लोगों का नंबर ही नहीं आ रहा। किसानों को फसलों के खर्च के लिए भी कैश नसीब नहीं हो पा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि करंसी की किल्लत लंबे समय तक चल सकती है। ऐेसे में कारोबारों पर असर पड़ना स्वाभाविक है। अब भी अधिकतर कारोबार पर नोट बंदी की ग्रहण लगा हुआ है।
विज्ञापन

----------------
बप्पां में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के बाहर लोगों ने की नारेबाजी
ओढां (सिरसा)। नोट बंदी के बाद नई करेंसी को लेकर लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही। तीन दिनों की छुट्टियों उपरांत मंगलवार को बैंक खुलने के कई घंटे पूर्व ही लोगों की भीड़ इस कदर एकत्र हुई कि बैंक कर्मचारियों के साथ साथ पुलिस को भी काफी पसीना बहाना पड़ा। बड़ागुढा खंड के  गांव बप्पां के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में सुबह 11 बजे तक भी कैश बांटना शुरू न करने व टोकन न बांटने पर उपभोक्ताओं ने नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोष जता रहे राजेंद्र जोसन, हरदयाल, नरेश सरदाना, झीड़ी से राम चंद, बीरूवाला गुढ़ा से जगा सिंह, नागोकी से मुख्यतार सिंह, बप्पां से ढाणी से पूर्ण चंद आदि ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से लाईनों में लगने को मजबूर है। वे करंसी के अभाव में इस कदर परेशान हैं कि घरेलू खर्च हेतू भी पैसे नहीं हैं। उन्होंने बताया कि  रोजाना बैंक में आते है उन्हें कभी टोकन मिलता है और कभी नहीं, अगर टोकन मिल भी गया तो आफत ये है कि 2000 रुपए वे अपने घर खर्च के लिए प्रयोग करें या फिर मजदूरों को दें। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें बैंक के बाहर बैठे कई घंटे बीत चुके हैं लेकिन बैंक की ओर से ना ही तो कैश बांटना शुरू किया गया है और ना ही उन्हें टोकन दिए गए।
वहीं पेंशन लेने पहुंचे वृद्ध इंद्रजीत, हरी चंद, सोम प्रकाश, मुलख राज आदि ने बताया कि उन्हें बुढ़ापा पेंशन के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे है। उधर ओढां में एसबीआई के बाहर लोगों का भारी हुजूम लगा रहा। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, पीएनबी चोरमार में कैश नहीं आने के कारण लोगों को परेशानी आई। एचडीएफसी व पन्नीवाला के कैनरा बैंक तथा एसबीआई ओढां में कैश मौजूद रहा जिसके  चलते भारी भीड़ का आलम रहा।

-----------------------------------  
कैश आते ही बांटना शुरू कर दिया जाएगा: शाखा प्रबंधक
बप्पां के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा प्रबंधक प्रतिभा मक्कड़ ने बताया कि करंसी कम आ रही है जिस कारण लोगों को परेशानी आना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि बैंक में जितने भी रुपये आ रहे है वो बांट दिए जाते है। अब तक कैश नहीं आया है कैश आते ही बांटना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed